Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs PAK : ये हैं वो तीन खिलाड़ी, जो भारत को दिला सकते हैं जीत

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) : भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को देखने के लिए करोड़ों क्रिकेट प्रेमी इंतजार में बैठे हैं। आखिरी बार 2019 वनडे विश्व कप में दोनों का आमना-सामना हुआ था, जिसमें भारत ने बाजी मारी थी। अब एक बार फिर आईसीसी इवेंट में दोनों की टक्कर होने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत टी20 विश्व कप में 5 बार पाकिस्तान को हरा चुका है। अब एक बार फिर पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ सकती है। हम उन तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिक्र करेंगे जो भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिला सकते हैं-

यह भी पढ़ें- जब भारत से मिली हार से बाैखलाए पाकिस्तान के फैंस, तोड़ दिए थे टीवी

1. विराट कोहली

1. विराट कोहली

कप्तान कोहली भारत को जीत दिलाने में अहम रोल निभा सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का हमेशा बल्ला चला है। टी20 विश्व कप में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेले हैं, लेकिन खास बात यह है कि पाक गेंदबाज अभी तक कोहली को आउट नहीं कर सके हैं। तीनों मैचों में कोहली ने नाबाद पारियां खेलते हुए टीम को जीत दिलाई है। 2012 में कोहली ने नाबाद 78 रन बनाए थे। फिर 2014 में नाबाद 36 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद 2016 में उन्होंने नाबाद 55 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी। अगर पाकिस्तान को मैच में पकड़ बनानी है तो फिर हर हाल में कोहली को जल्द आउट करना होगा, नहीं तो भारी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहना होगा।

2. ईशान किशन

2. ईशान किशन

इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी पाकिस्तीनी खेमे की टेंशन बढ़ाई हुई है। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में माैका मिलता है तो फिर उनके विस्फोटक खेल को रोकना विरोधियों के लिए मुश्किल हो जाएगा। किशन टी20 फाॅर्मेट में एक खतरनाक बल्लेबाज के रूप में सामने ऊभरकर आए हैं। आखिरी तीन टी20 मैच में उनके बल्ले से नाबाद 50, 84 नाबाद 70 रनों की पारी निकली हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वार्म-अप मैच में 46 गेंद पर 70 रन जड़े थे। ईशान ने दिखाया है कि वो बताैर ओपनर भी टीम को अच्छी शुरूआत दिला सकते हैं। 84 रनों की पारी आईपीएल सीजन-14 में मुंबई इंडियंस के आखिरी लीग मैच में ही आई थी, जो महज 32 गेंदों में खेली गई। इसमें 11 चाैके व 4 छक्के शामिल थे। यह पारी भी उन्होंने बताैर ओपनर खेली थी।

3. जसप्रीत बुमराह

3. जसप्रीत बुमराह

बूम-बूम जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी सबसे अहम रहने जा रही है। याॅर्कर के किंग बन चुके बुमराह का सामना करना पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहने वाला। माैजूदा समय दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाज उनका सामना करते समय मुश्किल में पाए गए हैं। बुमराह डेथ ओवरों में प्रभाव छोड़ने के लिए जाने जाते हैं। पाकिस्तान के बल्लेबाजों को बुमराह का सामना करना आसान नहीं रहने वाला। बुमराह टी20 इंटरनेशनल में 59 विकेट ले चुके हैं और इकोनॉमी 6.66 की है। बुमराह के पास भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का भी माैका है। वह स्पिनर युजवेंद्र चहल को पछाड़ सकते हैं जिनके नाम 63 विकेट दर्ज हैं।

Story first published: Sunday, October 24, 2021, 15:14 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+