IPL 2021 : बदला गया समय, एक ही समय पर शुरू होंगे 2 मैच, पहली बार होगा ऐसा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 14वां सीजन अब आखिरी मोड़ की ओर आ चुका है। लेकिन इसके खत्म होने से पहले बीसीसीआई ने दो मैचों को लेकर नई जानकारी दी है। बीसीसीआई ने मंगलवार को ऐलान किया है कि 8 अक्तूबर को आईपीएल 2021 के ग्रुप स्टेज के दो आखिरी मैच एक ही समय पर खेले जाएंगे। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब एक ही समय पर दो मैच शुरू होंगे।
अब 8 अक्तूबर को लीग मैच खत्म होंगे। इस दिन दो मैच खेले जाएंगे। एक सनराइजर्स हैदराबाद व मुंबई इंडियंस के बीच होगा तो दूसरा मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह दोनों ही मुकाबले शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे। एक मैच अबू धाबी में होगा तो दूसरा दुबई में होगा। बीसीसीआई ने 2023-2027 आईपीएल मीडिया अधिकारों के टेंडर की घोषणा के दौरान यह बात कही।
यह भी पढ़ें- DC vs KKR : हार के बाद ऋषभ पंत ने दिया बयान, बताया कहां हुई चूक
बीसीसीआई द्वारा प्रेस रिलीज के अनुसार "आईपीएल के लिए पहली बार VIVO IPL 2021 प्लेऑफ से पहले अंतिम दो लीग मैच एक साथ खेले जाएंगे। चल रहे सीजन के लीग चरण (08.10.2021) के अंतिम दिन, एक दोपहर का मैच और एक शाम का मैच होने के बजाय, अबन दोनों मैच (SRH v MI और RCB v DC) एक साथ शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे।"
गाैर हो कि 10 अक्तूबर को इस सीजन का पहला क्वालीफायर खेला जाएगा और 11 को एलिमिनेटर, 13 अक्तूबर को क्वालीफायर-2 मुकाबला होगा। वहीं आईपीएल 2021 का फाइनल 15 अक्तूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
