राशिद खान बोले- मैं शादी तभी करूंगा, जब अफगानिस्तान कोई वर्ल्ड कप जीतेगा
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान को कई लोग पसंद करते हैं। एक शानदार लेग स्पिनर होने के अलावा उनके पास एक अच्छा व्यक्तित्व भी है। वे फिल्मों के शौंकीन हैं, खासकर बॉलीवुड गाने को गुनगुनाते हुए उनका बचपन बीता है। कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर राशिद बॉलीवुड की खान तिकड़ी के बड़े फैन हों लेकिन हाल ही में उन्होंने ऐसी बात कही है जिसके बाद फैंस ने उनको ही अगला सलमान खान बताना शुरू कर दिया है।

राशिद ने कहा- विश्व कप उठाकर ही शादी करूंगा
राशिद खान अफगानिस्तान क्रिकेट की धुरी हैं और वे देश के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर भी हैं। ऐसे में वे अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और उन्होंने इस नाते कहा कि जब अफगानिस्तान की टीम एक बार विश्व कप उठा लेगी तो वह शादी कर लेंगे। आजादी रेडियो के साथ एक साक्षात्कार में राशिद ने कहा, "मैं अफगानिस्तान द्वारा क्रिकेट वर्ल्ड कप को जीतने के बाद सगाई और शादी करूंगा।"
ENG vs WI: दूसरी पारी में होल्डर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले टेस्ट कप्तान

फैंस ने राशिद को सलमान खान बताना शुरू कर दिया-
राशिद फिलहाल 749 अंकों के साथ ICC T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं। 7 टेस्ट, 67 एकदिवसीय और 48 टी 20 आई के करियर में, राशिद ने अफगानिस्तान के लिए क्रमशः 23, 133 और 89 विकेट लिए हैं। उनका अंतिम अंतर्राष्ट्रीय अभियान आयरलैंड के खिलाफ T20I श्रृंखला थी, जहां उन्होंने तीन मैचों में पांच विकेट लिए थे।
लेकिन राशिद की तमाम काबिलियत के बावजूद फैंस को अफगानिस्तान द्वारा विश्व कप जीतने वाली बात पची नहीं है और उन्होंने राशिद को अगला सलमान खान बताना शुरू कर दिया।

'सलमान खान की तरह कुंवारे रह जाएंगे'
आयरलैंड T20Is से पहले, राशिद बिग बैश लीग में एक्शन करते हुए देखे गए थे। एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते समय राशिद ने सिडनी थंडर के खिलाफ एक मैच में 18 गेंदों में 40 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी की क्षमता को दिखाया था।
'हम अच्छे थे, उसको कमजोरी ना समझना': नासिर हुसैन के बयान पर गावस्कर ने लगाई लताड़
लेकिन फैंस को लगता है कि राशिद कितने भी अच्छे ऑलराउंडर हों, पर विश्व कप जीतना एक टीम का प्रयास होता है। और अफगानिस्तान टीम में अभी इतना दम नहीं कि राशिद खान उसको विश्व कप जिता दें। ऐसे में वे बॉलीवुड स्टार सलमान खान की तरह कुंवारे रह जाएंगे।

'तेरे नाम हमने किया है, जीवन अपना सारा सनम'
कई प्रशंसकों ने राशिद को सलमान खान का 'प्रशंसक' भी कहा। फैंस ने उनकी स्टेचू ऑफ बैचलर भी लगाई तो किसी ने सलमान की तस्वीर में राशिद को दिखाया और कहा- मानो अब राशिद खान विश्व कप को कह रहे हैं- तेरे नाम हमने किया है, जीवन अपना सारा सनम

फैंस की अन्य प्रतिक्रियाएं आप यहां पर देख सकते हैं-
राशिद आईपीएल के तेरहवें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की जर्सी में दिखने के लिए तैयार थे। अपने आईपीएल करियर के 46 मैचों में, राशिद ने 3/19 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़ों के साथ 55 विकेट लिए हैं। SRH के पूर्व मुख्य कोच ने भी हाल ही में राशिद की प्रशंसा करते हुए कहा था कि लेग स्पिनर ने अपने पहले प्रशिक्षण सत्र में ही सभी को प्रभावित किया था।
https://t.co/FZMimEK3ro pic.twitter.com/SCTAzug5yG
— 𝒫𝓇𝒶𝓉𝓎𝓊𝓈𝒽 (@ps26_11) July 12, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
