Tokyo 2020: नीरज चोपड़ा की जीत पर खुशी से झूमे पिता, देश के हर नागरिक को किया पदक समर्पित
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक गेम्स में भारत के लिये नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपने अभियान को समाप्त किया। इसके साथ ही ओलंपिक में भारत का 12 सालों से गोल्ड का सूखा भी समाप्त हुआ। नीरज चोपड़ा की जीत पर देश का हर नागरिक खुशी से झूम रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते हुए बधाई संदेश दे रहा है। खुशी से झूमने वालों में नीरज चोपड़ा के पिता का नाम भी शामिल है जो कि अपने बेटे के गोल्ड मेडल जीतने पर गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं।
और पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने किया खुलासा, बताया-कैसे तैयार हुआ गोल्ड का रोडमैप, पीएम मोदी ने की तारीफ
नीरज चोपड़ा ने पहली बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया और अपने डेब्यू में ही उन्होंने इस खेल को पूरी तरह से डोमिनेट किया और क्वालिफिकेशन से लेकर फाइनल राउंड तक टॉप पर बरकरार रहते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा इंडिविजुअल इवेंट में भारत के लिये अभिनव बिंद्रा के बाद गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बनें।
और पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड तो खुशी से नाचने लगे आशीष नेहरा, सुनील गावस्कर ने सुनाया देशभक्ति गीत

नीरज के पिता ने देश को समर्पित किया मेडल
मैच के बाद नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा,'हम बहुत खुश हैं, हमें इस बात पर गर्व है कि हमारे बेटे ने एथलेटिक्स में भारत को ओलंपिक का गोल्ड मेडल दिलाया। हमें उम्मीद थी कि वो रियो ओलंपिक में भारत के लिये पदक लेकर आयेगा, हालांकि 2016 में वो क्वालिफाई नहीं कर सके। मैं इस गोल्ड को पूरे राष्ट्र को समर्पित करते हुए सभी नागरिकों का धन्यवाद करना चाहता हूं।'

121 साल बाद भारत को मिला जश्न मनाने का मौका
गौरतलब है कि ओलंपिक के इतिहास में नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स का पदक जीतने वाले दूसरे ही खिलाड़ी बने हैं, जिसमें से पहला पदक 1900 में आया था। नीरज चोपड़ा ने 121 सालों बाद भारत को एथलेटिक्स का दूसरा मेडल दिलाया, हालांकि आजाद भारत का यह पहला पदक है।
वहीं पर नीरज चोपड़ा की मां ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने उनका सपना पूरा कर दिया है और अब उनके घर आने पर वो अपना वादा पूरा करेंगी। नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने कहा,'मैं टोक्यो से नीरज की वापसी का इंतजार कर रही हूं, उसके वापस आने पर मैं उसकी सबसे पसंदीदा डिश चूरमा बनाकर खिलाउंगी।'

मां ने बताया कैसे जगी भालाफेंक में रूचि
नीरज की मां ने उनके भालाफेंक चुनने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि बचपन में नीरज पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में गये थे जहां पर उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को भालाफेंक की प्रैक्टिस करते हुए देखा और तय कर लिया कि वो इसी में करियर बनाना चाहेंगे।
उन्होंने कहा,'नीरज ने बचपन में शिवाजी स्टेडियम में कुछ खिलाड़ियों को भाला फेंकते हुए देखा, उसने उन लोगों के साथ दोस्ती की और भालाफेंक की कला के बारे में ज्यादा जानकारी इकट्ठा की और आज उसने पूरे देश को गर्वान्वित किया। उसे बचपन से ही खेलों में काफी रूचि थी और उसको लेकर उसने काफी मेहनत की। आज सारा गांव जश्न के मूड में है और हम उसका भव्य स्वागत करेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications