IND vs NZ: 8 साल में पहली बार रोहित को लेकर कोहली ने किया बड़ा प्रयोग, फेल हुआ गेमप्लान
नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरी है, जहां पर न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। विश्वकप में भले ही यह दोनों टीमों का दूसरा मैच है लेकिन सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिये इस मैच का नतीजा बहुत मायने रखता है। अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करने के बाद दोनों टीमों के लिये इस मैच में जीत बहुत जरूरी है। इसको ध्यान में रखते हुए जहां कीवी कप्तान केन विलियमसन ने एक बदलाव करते हुए एडम मिल्ने को शामिल किया है तो वहीं पर भारतीय कप्तान विराट कोहली भी दो बदलाव के साथ उतरे हैं।
और पढ़ें: IND vs NZ: टॉस में फिर अनलकी साबित हुए विराट कोहली, सूर्यकुमार- भुवनेश्वर को नहीं मिला मौका
भारतीय कप्तान ने अपनी प्लेइंग 11 में सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने के बाद ईशान किशन को मौका दिया है तो वहीं पर भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दिया है। भारतीय कप्तान ने इस मैच में सिर्फ अपने प्लेइंग 11 में ही बदलाव नहीं किया बल्कि अपनी रणनीति में भी बदलाव करते हुए 8 साल में पहली बार बड़ा प्रयोग किया है।

8 साल में पहली बार ओपन करने नहीं उतरे रोहित
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस अहम मैच में जब विराट कोहली ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया तो सभी के मन में यही सवाल उठा कि भारत के लिये इस मैच में रोहित शर्मा के साथ किस खिलाड़ो को ओपनिंग का मौका मिलेगा। ईशान किशन और केएल राहुल दोनों ही बल्लेबाजों ने ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है जिसके बाद यह सवाल जायज था, हालांकि जब ओपनिंग करने की बारी आयी तो विराट कोहली ने जिस जोड़ी को भेजा उसने सभी को चौंका दिया। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में ईशान किशन और केएल राहुल को ओपनिंग करने के लिये भेजा।
उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत में बतौर मध्यक्रम बल्लेबाज ही खेलना शुरू किया था लेकिन साल 2013 में जब से उन्होंने ओपनिंग का जिम्मा संभाला तब से वो भारत के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हो गये। इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसके चलते कोई दूसरा बल्लेबाज ओपनिंग में उन्हें चुनौती नहीं दे सका।

इस वजह से रोहित से नहीं करायी ओपनिंग
टी20 प्रारूप में भारत के लिये पिछले 8 सालों में यह पहला मौका है जब रोहित शर्मा पारी का आगाज करना नहीं उतरे। माना जा रहा है कि विराट कोहली ने यह कदम कीवी टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की रणनीति के जवाब में उठाया। उल्लेखनीय है कि लेफ्ट ऑर्म गेंदबाजों के खिलाफ रोहित शर्मा 14 बार अपना विकेट गंवा चुके हैं और ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ ऐसा फिर से न हो सके, इस वजह से कप्तान कोहली ने यह कदम उठाया। हालांकि कप्तान विराट कोहली का यह गेम प्लान सफल नहीं हो सका और सलामी बल्लेबाजी करने आये ईशान किशन महज 8 गेंदों का सामना कर 4 रन ही बना सके और ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में डीप मिड विकेट पर खड़े डैरिल मिचेल को कैच थमा बैठे।

पावरप्ले में फिर फेल हुई विराट सेना
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और 3 विकेट खोकर मैच हार गये। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में भी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पावरप्ले में अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट खो दिया और सिर्फ 35 रन ही बना सकी। टी20 विश्वकप 2021 के दौरान यह किसी भी टीम की तरफ से पावरप्ले में दुबई के मैदान पर बनाया गया 7वां न्यूनतम स्कोर है। ईशान किशन के आउट होने के बाद केएल राहुल (18) भी टिम साउथी की गेंद पर डीप मिड विकेट में खड़े डैरिल मिचेल को कैच थमाकर वापस पवेलियन लौट गये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications