ब्रैड हॉग ने की भविष्यवाणी, बताया- कौन बनेगा IPL 2020 का विजेता, किसे मिलेगा मैन ऑफ द टूर्नामेंट
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के टल जाने के बाद से बीसीसीआई के लिये आईपीएल को आयोजित कराने का रास्ता साफ हो गया है। आईपीएल को लेकर जहां बाकी फ्रैंचाइजी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं वहीं खेल से जुड़े दिग्गज खिलाड़ी भी इसको लेकर काफी उत्साहित लग रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व लेफ्टआर्म लेग स्पिनर ब्रैड हॉग ने भी आईपीएल को लेकर अभी से अपनी भविष्यवाणी कर दी है।
और पढ़ें: पीसीबी का खुलासा, बताया कोरोना के बीच क्यों इंग्लैंड दौरे पर भेजी पाकिस्तान की टीम
ब्रैड हॉग ने आईपीएल के बारे में बात करते हुए बताया कि यूएई की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में कौन सी टीम इस बार आईपीएल का खिताब जीत सकती है और कौन सा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करके मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीत सकता है।
और पढ़ें: 1983 World Cup: भारत के मुकाबले पाकिस्तान को मिला था 26 गुना ज्यादा पैसा, रमीज राजा ने शेयर की फोटो

RCB जीत सकती है अपना पहला खिताब
ब्रैड हॉग का मानना है कि पिछले 12 सीजन से खिताब की तलाश कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले इस टूर्नामेंट को जीतने का दम रखती है और अपने खिताबी सूखे को मिटा सकती है।
हॉग ने यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो में कहा, 'बैंगलोर के पास आईपीएल जीतने का मौका है। कागजों में वह हमेशा इसके दावेदार रहे लेकिन वह कभी जीत नहीं पाए। अब टीम में शीर्ष क्रम में एरॉन फिंच हैं। वह पावरप्ले में बेहतरीन खेल दिखा सकते हैं। जल्दी रन बना सकते हैं और कोहली तथा अब्राहम डिविलियर्स पर से दबाव हटा सकते हैं। वहीं डेल स्टेन और केन रिचर्डसन के होने से उनका तेज गेंदबाजी आक्रमण भी अच्छा लग रहा है। बीते कुछ वर्षों की अपेक्षा इस बार उनकी टीम का संतुलन अच्छा लग रहा है। टूर्नमेंट में जाने से पहले उनके पास अच्छी रणनीति होगी।'

मुंबई इंडियंस भी है जीत की दावेदार
ब्रैड हॉग ने आरसीबी के बाद आईपीएल 13 की जीत के लिये दूसरे दावेदार के रूप में मुंबई इंडियंस को चुना और बताया कि यह टीम एक बार फिर से खिताबी रेस में अपना सिक्का जमा सकती है।
हॉग ने कहा, 'इसका कारण यह है कि मुंबई के पास शीर्ष चार बल्लेबाज शानदार हैं। उनके पास हमेशा से अच्छे हरफनमौला खिलाड़ी रहे हैं। उनका गेंदबाजी आक्रमण भी स्थिर है, जिसकी अगुआई डेथ ओवरों के दो शानदार गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा करते हैं।'

यह खिलाड़ी बन सकता है मैन ऑफ द मैच
इस स्पिनर ने मुंबई के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के चोट से वापसी करते हुए मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने की बात कही।
उन्होंने कहा, 'साथ ही हार्दिक पांड्या, वह लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। वह पिता भी बनने वाले हैं। मुझे लगता है कि यह चीजें उन्हें ऊर्जा देंगी और वह यूएई में मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
