Tokyo 2020: ओलंपिक के पहले दिन जाने कब और किन खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, ऐसा है पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली। खेलों के महाकुंभ ओलंपिक के 32वें संस्करण का आगाज शुक्रवार (23 जुलाई) से जापान की राजधानी में हो गया है। इसको लेकर टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में क्वारंटीन नियमों को ध्यान में रखते हुए ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों समेत कुल 955 लोग शामिल रहे। इस दौरान भारतीय टीम का 25 सदस्यीय दल सेरेमनी में शामिल हुआ जिसमें महिला बॉक्सर मैरी कॉम और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ध्वजवाहक बनें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और करोड़ों भारतीय फैन्स ने ट्विटर के जरिये अपनी टीम को शुभकामनायें देते नजर आये हैं।
उल्लेखनीय है कि 127 खिलाड़ियों वाला भारतीय दल शनिवार से अपने ओलंपिक कैंपेन का आगाज करेगा, ऐसे में हर फैन भारतीय खिलाड़ियों के हर मैच को देखते हुए उनका उत्साह बढ़ाना चाहेगा। इसको लेकर आइये ओलंपिक के पहले दिन खेले जाने वाले सभी भारतीय मैचों और शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं।
और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक से वापस लौटने वाले हर खिलाड़ी से मिलेंगे पीएम मोदी
ओलंपिक के 32वें संस्करण का आगाज भारतीय टीम की महिला निशानेबाजों के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के साथ होगा जिसका आगाज सुबह 5 बजे से होगा। इस इवेंट में भारत की अपूर्वी चंदेला और इलेवनिल वालारिवन हिस्सा लेती नजर आयेंगी। वहीं पर तीरंदाजी के मिक्सड इवेंट का एलिमिनेशन मैच सुबह 6 बजे से खेला जायेगा जिसमें दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी चीनी ताइपे के खिलाफ खेलती नजर आयेगी।
इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने कैंपेन का आगाज सुबह 6:30 बजे से करेगी, तो वहीं पर टेनिस के पुरुष एकल मुकाबले में सुमित नागल का मुकाबला उजबेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन से सुबह 7:30 बजे से होगा। सुबह 8:30 बजे शरथ कमल अचंता और मनिका बत्रा की टेबल टेनिस जोड़ी का सामना चीनी ताइपे की टीम से होगा। पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा का आगाज सुबह 9:30 बजे से खेला जायेगा जिसमें भारत के अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी हिस्सा लेते नजर आयेंगे।
टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स इवेंट का आगाज दोपहर 12:15 से होगा जिसमें मनिका बत्रा का सामना ग्रेट ब्रिटेन की टिन-टिन हो से होगा, तो वहीं पर भारत की महिला हॉकी टीम नीदरलैंडस के खिलाफ अपना पहला मैच शाम के 5:15 बजे से खेलती नजर आयेगी। शाम 7:30 बजे से भारत की नौकायान टीम पुरुष की लाइटवेट डबल स्कल इवेंट में खेलती नजर आयेगी तो वहीं पर भारत की सुशीला लिक्मबम 48 किग्रा वर्ग के जूडो मुकाबले में 8:28 से खेलती नजर आयेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications