For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: ओलंपिक से वापस लौटने वाले हर खिलाड़ी से मिलेंगे पीएम मोदी

Tokyo olympics
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेलों के महाकुंभ ओलंपिक के 32वें संस्करण का आगाज हो गया है। शुक्रवार को टोक्यो के मुख्य स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ जिसे दुनिया भर के करोड़ो फैन्स ने टीवी पर देखा। ओपनिंग सेरेमनी को खुद पीएम मोदी देखते नजर आये और जब भारतीय दल सेरेमनी में तिरंगा लेकर आया तो प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी खड़े होकर तालियां बजाते नजर आये। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच भारत के केंद्रीय युवा और खेल मामलों से जुड़े मंत्री अनुराग ठाकुर ने सूचित किया है कि ओलंपिक से वापस लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर खिलाड़ी के साथ निजी तौर पर मुलाकात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि ओपनिंग सेरेमनी में भारत की ओर से महिला बॉक्सर मैरी और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वजवाहक बने और इस समारोह के साथ ही खेलों के महाकुंभ का आगाज हो गया है। ओलंपिक खेलों के इतिहास में भारतीय टीम ने पहली बार अपना सबसे बड़ा दल भेजा है और 127 खिलाड़ी खेलने पहुंचे हैं।

और पढ़ें: Tokyo 2020: तीरंदाजी मिक्सड इवेंट में दीपिका को नहीं मिलेगा अतनु दास का साथ, प्रवीण जाधव संभालेंगे कमान

अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा,'भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 130 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं भारतीय खिलाड़ियों को उनका बेस्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनायें देता हूं। हमारे खिलाड़ियों के साथ शुभकानामयें जुड़ी हुई हैं और यह हमारे इतिहास का सबसे बड़ा दल है जिसमें 127 खिलाड़ी हिस्सा बन रहे हैं। इन खिलाड़ियों पर कोई दबाव नहीं हैं और उन्हें बिना किसी दबाव के साथ खेलना चाहिये और देश के लिये अपने जुनून के दम पर भारत के लिये ज्यादा पदक हासिल करने चाहिये।'

अनुराग ठाकुर ने आगे बात करते हुए कहा कि जब यह खिलाड़ी वापसी करेंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वो निजी तौर पर सभी खिलाड़ियों से अलग-अलग मिलेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे पैरालंपियन्स के साथ भी मुलाकात करेंगे।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक से बाहर नहीं होंगे लॉन्ग जम्पर श्रीशंकर और केटी इरफान, एएफआई ने दी बड़ी राहत

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बीच जापान की राजधानी टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में आयोजित की गई इस ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भारत का 25 सदस्यीय दल शामिल हुआ था। ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अंकिता राना का नाम आखिरी समय पर जोड़ा गया जबकि मनिका बत्रा और शरत कमल की टेबल टेनिस जोड़ी ने शिरकत नहीं की। आईओए के सचिव राजीव मेहता ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अमित, आशीष कुमार, मैरी कॉम समेत 8 बॉक्सर्स इस सामारोह में 6 भारतीय अधिकारियों के साथ शिरकत करते नजर आये।

Story first published: Friday, July 23, 2021, 20:52 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+