योगेश्वर दत्त को लंदन ओलंपिक में मिला कांस्य अब रजत पदक के बाद बदल सकता है स्वर्ण में : रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त को लंदन ओलंपिक खेलों में मिला कांस्य पदक पहले सिल्वर में बदला और अब यह स्वर्ण पदक में तब्दील हो सकता है। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2012 लंदन ओलंपिक के 60 किलोग्राम भारगवर्ग कुश्ती मुकाबले का एंटी डोपिंग एजेंसी यानी वाडा टेस्ट कर रही है।

2012 London Olympics wrestling : yogeshwar dutt silver may change to gold medal . योगेश्वर दत्त को लंदन ओलंपिक में मिला कांस्य अब रजत पदक के बाद बदल सकता है स्वर्ण में : रिपोर्ट

पढ़ें : पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए किया यह बड़ा ऐलान

पहले ही हो चुकी है रजत पदक की पुष्टि

इसमें सिल्वर मेडल जीतने वाले कुदुखोव को तो पहले ही पॉजिटिव पाया जा चुका है। अब ऐसी खबरें भी हैं कि इस मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने वाले अजरबैजान के तोगरुल असगारोव भी टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

पढ़ें : वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कर्टनी वाल्श को बनाया गया बांग्लादेश क्रिकेट टीम का नया गेंदबाज़ी कोच

हालांकि, यह जानकारी अभी तक सार्वजनिक रूप से यूनाइटेड वर्ल्‍ड रेसलिंग के साथ शेयर नहीं की गई है। आपको बता दें कि योगेश्वर दत्त ने लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

बन जाएंगे दूसरे ऐसे भारतीय!

अगर ऐसा होता है तो अभिनव बिंद्रा के बाद योगेश्वर दत्त दूसरे ऐसे भारतीय होंगे जिन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया हो। योगेश्वर दत्त का स्वर्ण पदक कंफर्म होने से पहले उनके सैम्पल की भी टेस्टिंग की जाएगी।

इस मुकाबले में सिल्वर मेडल पाने वाले बेसिक कुदुखोव की 2013 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। हालांकि, योगेश्वर दत्त ने हिंदी में ट्वीट लिखकर यहा साफ किया था कि वह कुदुखोव का पदक नहीं लेंगे

पढ़ें : ईशांत शर्मा: सबसे तेज़ गेंद फेंकने वाले इस भारतीय गेंदबाज का आज है 28वां जन्मदिन, जानिए रोचक बातें

रियो ओलंपिक में पहले दौर में हारे

यूं तो योगेश्वर दत्त ने 2016 ​रियो ओलं​पिक में भी हिस्सा लिया था लेकिन इसमें वह पदक जीतने में नाकाम रहे थे। जबकि लंदन ओलंपिक में रेपचेज मुकाबले के ​जरिए उन्होंने कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रौशन किया था।

Story first published: Friday, September 2, 2016, 20:57 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+