नई दिल्ली। ओलंपिक में भारत को एकल स्पर्धा में एकमात्र स्वर्ण पदक दिलाने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा रियो के ओपनिंग सेरोमनी में भारत का तिरंगा लेकर सबसे आगे चलेंगे, इस बात की घोषणा शुक्रवार को की गई। ये बिंद्रा का अंतिम ओलंपिक गेम होगा क्योंकि इसके बाद वो संन्यास ले लेंगे।
अपने आप को इस गौरवमय पल का हिस्सा बनाने के लिए अभिनव बिंद्रा ने ट्विटर पर भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) को धन्यवाद देते हुए अपने संन्यास के बारे में लोगों को सूचना दी। बिंद्रा ने लिखा कि 8 अगस्त को मेरा बीस साल का करियर समाप्त हो जायेगा।
गौरतलब है कि 2008 बीजिंग ओलम्पिक में पुरुष 10 मीटर राइफल स्पर्धा में बिंद्रा ने भारत को पहला गोल्ड दिलाया था और वो रियो ओलम्पिक में भारत का सद्भावना दूत भी है।
As my sporting career which lasted 20 years draws to a close on the 8 th of August , this is indeed special.
— Abhinav Bindra (@Abhinav_Bindra) 10 June 2016
To be the flag bearer at the Olympic Games is an athletes ultimate honor.I am humbled & grateful to be considered worthy of this great honor
— Abhinav Bindra (@Abhinav_Bindra) 10 June 2016