कपिल देव ने किया खुलासा, बताया आखिर क्यों बनें तेज गेंदबाज
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों की बात की जाती है तो हरफनमौला खिलाड़ी और पूर्व कप्तान कपिल देव का नाम जरूर लिया जाता है। कपिल देव भारतीय टीम के पहले ऐसे तेज गेंदबाज थे जिन्होंने बतौर पेसर दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई। उल्लेखनीय है कि कपिल देव के टीम में चयन से पहले भारतीय क्रिकेट टीम स्पिनर्स पर निर्भर करती थी। हाल ही में दिये एक इंटरव्यू के दौरान कपिल देव ने बताया कि उनके साथ आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसके चलते उन्होंने तेज गेंदबाजी में अपना करियर चुना।
और पढ़ें: Viral Video: सीएसके ने शेयर किया धोनी का नया वीडियो, सितंबर में कर सकते हैं वापसी
इस बारे में बात करते हुए कपिल देव ने कहा कि अंडर-19 के दिनों में उनकी एक बीसीसीआई से जुड़े अधिकारी से बहस हो गई थी जिसके चलते उन्होंने तय कर लिया कि अब उन्हें फास्ट बोलर बनकर ही उन्हें दिखाना है।
और पढ़ें: हरभजन सिंह ने चयनकर्ताओं को दिया खुला चैलेंज, कहा- टॉप स्पिनर्स के साथ करवालो टेस्ट

कपिल देव ने बताया कैसे बने तेज गेंदबाज
उल्लेखनीय है कि कपिल देव और भारतीय महिला टीम के कोच WV रमन के यूट्यू चैनल 'इनसाइड आउट विद WV रमन' के साथ शिरकत करते नजर आये और बताया कि कैसे कपिल देव से वो एक तेज गेंदबाज बनें।
उन्होंने कहा, 'स्कूल के दिनों में ही मेरी लंबाई और शरीर अच्छा था। तब हम क्रिकेट खेलते थे तो स्कूल मैनेजमेंट ने ही मेरी ओर नया बॉल फेंक दिया। हट्टे-कट्टे शरीर का मतलब था कि फास्ट बोलिंग करो। मैंने पहला ही गेंद फेंका तो उसकी स्पीड देखकर वहां मौजूद लोगों ने बहुत तारीफ की और उन्होंने मुझे फास्ट बोलिंग करने के लिए ही प्रेरित किया।'

यह थी कपिल देव के तेज गेंदबाज बनने की असली वजह
गौरतलब है कि यह कपिल देव के तेज गेंदबाज बनने का असली किस्सा नहीं था बल्कि उनके तेज गेंदबाज बनने के पीछे अंडर 19 क्रिकेट कैम्प का वह किस्सा था जिसमें कपिल देव हिस्सा लेने पहुंचे थे। जब कपिल देव अंडर 19 कैंप में हिस्सा लेने पहुंचे तो उनकी किसी बात को लेकर एक भारतीय क्रिकेट अधिकारी के साथ बहस हो गई। इस दौरान उस अधिकारी ने कपिल देव से पूछा कि आखिर आप करते क्या हैं।
इसके जवाब में कपिल ने कहा कि वह एक तेज गेंदबाज हैं। जिसके जवाब में उस अधिकारी ने कहा कि उनका भारत में कभी कोई तेज गेंदबाज हुआ ही नहीं है।

कपिल ने ठाना कि अब तेज गेंदबाज बन कर दिखाना है
आपको बता दें कि उस घटना के बाद ही कपिल देव ने अपने मन में ठान लिया है कि उन्हें उस व्यक्ति को गलत साबित करना है और भारतीय टीम बतौर तेज गेंदबाज खेलकर दिखाना है। करियर के शुरुआती दिनों में भारतीय टीम कपिल देव पर काफी निर्भर करती थी। इस दौरान सचिन तेंदुलकर भारतीय टीम के लिये 30 ओवर के करीब गेंदबाजी करते थे।
इस पर बात करते हुए कपिल ने कहा, 'उन दिनों मुझे फास्ट बोलिंग करने का बहुत शौक था और मैं 30-30 ओवर फेंकने का आदी अपनी घरेलू टीम से ही था। इसलिए मुझे बोलिंग करने में खूब मजा आता था।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
