For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जीत का चौका लगाने के बाद रितु फोगाट ने एटमवेट डिविजन को चेताया, कहा- मुझसे बचकर रहें

नई दिल्ली। भारतीय महिला एथलीट रितु फोगाट ने साल 2020 में मिक्सड मार्शल आर्टस (एमएमए) में अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए 4 दिसंबर को सिंगापुर के इंडोर स्टेडियम में जोमारी टोरेस के खिलाफ जीत हासिल कर लगातार चौथी जीत हासिल की है। ONE: BIG BANG में 'द इंडियन टाइग्रेस' के नाम से मशहूर रितु फोगाट ने साल 2019 में रेसलिंग के अपने करियर को अलविदा कहते हुए एमएमए में करियर बनाने का फैसला किया।

2019 में डेब्यू करने के बाद से ही रितु फोगाट का खेल बाकी खिलाड़ियों पर भारी रहा है और उन्होंने शानदार प्रदर्श करके जीत की लय को बरकरार रखने का काम भी किया है। वहीं 'द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर' जोमारी टोरेस के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल करने के बाद रितु ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि फैन्स ने मुझे द इंडियन टाइग्रेस का नाम दिया है तो मैं पूरे एटमवेट डिविजन को सचेत करना चाहूंगी कि मुझसे बचकर रहें।

और पढ़ें: जब 5 दिन तक एक ही गाना सुनते रह गये थे सचिन तेंदुलकर, सिडनी में ठोंका था दोहरा शतक

उन्होंने मैच को लेकर अपने गेम प्लान के बारे में बात करते हुए कहा,'मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी कि किस तरह से मैं इस मैच को परफेक्शन के साथ खत्म करूं। मैंने स्ट्राइक के साथ शुरुआत की और जब उसने मुझ पर अटैक किया तो उसे टेकडाउन करना आसान हो गया और मैंने मैच को कंट्रोल कर के शानदार तरीके से जीत हासिल की।'

फोगाट ने टोरेस के खिलाफ मैच पर बात करते हुए कि वह एक मुश्किल प्रतिद्वंदी रही लेकिन मुझे अपनी स्किल्स पर भरोसा था और मेरे लिये वह एक अच्छा दिन था जो मेरी कड़ी मेहनत काम आई और मैंने वही किया जो मैं करती आ रही हूं।

और पढ़ें: पूर्व चयनकर्ता ने बताया क्यों राहुल द्रविड़ की जगह धोनी को किया था टीम में शामिल

2020 में खेले गये सभी मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद रितु इस समय 2021 में इस डिविजन के टॉप खिलाड़ियों से मुकाबले के लिये तैयारी कर रही हैं। इसको लेकर उन्होंने साफ किया कि मुझे पता है कि 2021 में मेरा मुकाबला टॉप लेवल की फाइटर्स से होगा और मैं अपनी तकनीक में और सुधार कर उतरना चाहती हूं।

गौरतलब है कि रितु फोगाट ने साल 2020 में 3 मुकाबलों में हिस्सा लिया और सभी में जीत हासिल कर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने की ओर एक कदम आगे बढ़ा दिया है।

Story first published: Friday, December 11, 2020, 10:40 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+