Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs AUS: स्टुअर्ट ब्रॉड ने बताया कौन है सीमित ओवर्स का बेस्ट बल्लेबाज

नई दिल्ली। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20 सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने बड़ी जीत हासिल की जिसके बाद से ही न सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि उनके साथी खिलाड़ी भी उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने साथी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) को सीमित ओवर्स में इंग्लैंड का अब तक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया।

रविवार को खेले गये मैच में जोस बटलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 77 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। बटलर की इस पारी के दम पर इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

और पढ़ें: IPL 2020: शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- मुझे कोरोना हो सकता है

बटलर की पारी को देखते हुये इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नील फेयरब्रदर ने लिखा, 'जिस रफ्तार से बटलर ने बल्लेबाजी की और सबसे जरूरी अपनी टीम को जीत दिलाई, एक बल्लेबाज ने जिस समझदारी और हुनर से बल्लेबाजी की वह शानदार है।'

ब्रॉड ने इसे रीट्वीट करते हुए कॉमेंट किया, 'इंग्लैंड के सबसे अच्छे सफेद गेंद खेलने वाले खिलाड़ी जोस बटलर ने एक बार फिर इस बात को साबित करके दिखा दिया है।'

और पढ़ें: Bob Willis Trophy 2020: मैच के दौरान खिलाड़ी मिला कोरोना पॉजिटिव, रद्द करना पड़ा काउंटी क्रिकेट

स्टार्क ने मैच के बाद कहा, 'जब आप किसी को पिछले दो मैचों रन बनाते हुए देखते हैं तो यह स्पष्ट रूप से छोटे प्रारूप में शक्तिशाली खिलाड़ी हैं। हमें कल एक टीम के रूप में चैट करनी होगी।'

आपको बता दें कि जोस बटलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी 20 मैच में भी 44 रनों का स्कोर किया था और इंग्लैंड ने इस मैच को दो रन से जीता था। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने भी मैच समाप्त करने की बटलर की क्षमता की तारीफ की है।

Story first published: Tuesday, September 8, 2020, 5:37 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+