KXIP vs CSK: वॉटसन-डुप्लेसिस के सामने पस्त हुई पंजाब, चेन्नई ने 10 विकेट से रौंदा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में रविवार को दुबई के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने लीग में लगातार तीन मैचों में हार का सामना करने के जबरदस्त तरीके से वापसी की और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 10 विकेट से हराया। सीएसके की टीम ने आखिरी बार साल 2013 में 10 विकेट से जीत की। वहीं सीएसके के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन और फॉफ डुप्लेसिस ने टीम के लिये सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया और टीम के लिये नाबाद 181 रनों की साझेदारी की और टीम को लीग की दूसरी जीत दिलाई।
और पढ़ें: DC vs RCB: दुबई में विराट सेना से भिड़ेगी दिल्ली की यंगिस्तान, जानें कैसे हैं हेड टू हेड आंकड़े
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए शेन वॉटसन ने 53 गेंद में 11 चौके और 3 छक्के लगाकर 83 रन बनाये तो वहीं पर फाफ डुप्लेसिस ने 53 गेंद में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 87 रन बनाये।
और पढ़ें: KXIP vs CSK: धोनी ने पकड़ा केएल राहुल का जबरदस्त कैच, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

फॉर्म में लौटे शेन वॉटसन, डुप्लेसिस के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी
पिछले 4 मैचों में एक अच्छी शुरुआत दिला पाने में नाकाम रहे शेन वॉटसन ने आज संभलकर शुरुआत की और अपने करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया, वहीं फाफ डुप्लेसिस ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा और इस सीजन का तीसरा अर्धशतक लगाया।

डुप्लेसिस-वॉटसन ने तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड
इस दौरान सीएसके के लिये इस जोड़ी ने 9 साल पुराने सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले सीएसके के लिये माइकल हसी और मुरली विजय ने साल 2011 में आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए 159 रनों की साझेदारी की थी तो वहीं 2013 में भी इसी जोड़ी ने 139 रनों की साझेदारी की थी।
इस फेहरिस्त में शेन वॉटसन और अंबति रायडु का भी नाम आता है जिन्होंने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए 134 रनों की साझेदारी की।

इस ओवर में बदला मैच का रुख, सीएसके को मिली जीत
वहीं इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और केएल राहुल (66), निकोलस पूरन (33), मनदीप सिंह (27) और मयंक अग्रवाल (26) के दम पर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
हालांकि एक समय ऐसा लग रहा था कि यह टीम 200 रनों का स्कोर खड़ा करेगी लेकिन शार्दुल ठाकुर ने एक ही ओवर में राहुल और निकोलस पूरन का विकेट लेकर सीएसके की वापसी कराई और पंजाब को 178 के स्कोर पर रोक दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications