Hockey : कोरोना की चपेट में आए मनदीप सिंह, अब तक 6 खिलाड़ी हुए संक्रमण का शिकार
नई दिल्ली। भारतीय हाॅकी टीम में कोरोना वायरस दस्तक दे चुका है। टीम के बड़े खिलाड़ी इसका शिकार हुए हैं। अब खबर आई है है कि मनदीप सिंह का कोरोना टेस्ट पाॅजिटिव पाया गया है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मनदीप सिंह कोरोना का शिकार होने वाले छठे राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बन गए। कप्तान मनप्रीत सिंह पहले ही कोरोना की चपेट में आए हुए हैं।

अब तक 6 खिलाड़ी हुए संक्रमण का शिकार
मनदीप और मनप्रीत के अलावा, डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैग-फ्लिकर वरुण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक को मिलाकर अब तक 6 खिलाड़ी संक्रमण का शिका हुए हैं। यह एक चिंता का विषय है क्योंकि 20 अगस्त से बेंगलुरू के साइ केंद्र में राष्ट्रीय शिविर शुरू होना है।

दिखे हल्के लक्षण
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य मनदीप सिंह का बेंगलुरू में साइ के नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय शिविर से पहले 20 अन्य खिलाड़ियों के साथ कोविड परीक्षण (आरटी पीसीआर) किया गया और यह पॉजिटिव आया है। लेकिन उनमें लक्षण ज्यादा नहीं दिख रहे हैं। उन्हें डॉक्टरों द्वारा उपचार दिया जा रहा है।'' SAI डॉक्टरों के अनुसार, सभी खिलाड़ियों में हल्के लक्षण दिख रहे हैं। उन्हें बेंगलुरु के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रखा गया है।
बाबा रामदेव भी हुए रेस में शामिल, पतंजलि बन सकता है IPL 2020 का स्पॉन्सर

ब्रेक से लाैटने की तैयारी में थे खिलाड़ी
इससे पहले खिलाड़ी कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण केंद्र में दो महीने से अधिक समय तक फंसे रहे। ब्रेक से वापस लौटने पर खिलाड़ियों को केंद्र पर ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने से पहले अनिवार्य पृथकवास से गुजरना था। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जबकि 45 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
