'समझ से परे था जडेजा से पहले आने का फैसला', सलमान बट ने की धोनी कप्तानी की आलोचना
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के अपने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पंजाब किंग्स के सामने 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रनों का ही स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने नाबाद 98 रनों की पारी खेली और महज 13 ओवर में ही जीत हासिल कर लिया। इस मैच में सीएसके की टीम बल्लेबाजी करते हुए लड़खड़ा गई जिसके चलते महेंद्र सिंह धोनी ने खुद को बैटिंग में प्रमोट किया और रविंद्र जडेजा से पहले मैदान पर उतरे। महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ इसी तरह का फैसला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ही मैच में भी किया।
जहां फैन्स को अपने पसंदीदा कप्तान की बैटिंग फॉर्म में वापस लौटने को लेकर चिंता सता रही है तो वहीं पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट को धोनी की कप्तानी पसंद नहीं आ रही है। सलमान बट को धोनी का बल्लेबाजी में खुद को जडेजा से पहले उतरने का फैसला पसंद नहीं आ रहा है और उन्होंने इसको लेकर उनकी आलोचना भी की है।
और पढ़ें: असीम कमाल ने बताया क्यों बर्बाद हो रहा है पाकिस्तान क्रिकेट, पीसीबी पर साधा निशाना
सलमान बट ने इस पर बात करते हुए कहा कि धोनी का जडेजा से पहले बल्लेबाजी में खुद को प्रमोट करने का फैसला समझ से परे हैं। जडेजा अच्छे से गेंद को खेल रहे हैं, ऐसे में सीएसके को प्लेऑफ को ध्यान में रखते हुए उन्हें ज्यादा गेंदे खेलने देनी चाहिये।
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए जडेजा ने कहा,'आखिर क्यों एमएस धोनी बल्लेबाजी में रविंद्र जडेजा से पहले खेलने आ रहे हैं, कौन ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। ब्रावो, जडेजा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। धोनी मेंटॉर बनने वाले हैं और भारत के लिये नहीं खेलेंगे। ऐसे में उनका जडेजा से पहले खेलने के लिये आना कोई मतलब नहीं बनाता है। अब आप प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं तो आप उन्हें ज्यादा प्रैक्टिस क्यों नहीं दे रहे हैं। यह मेरी समझ से परे है, मुझे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा कि वो क्या सोच रहे हैं और ऐसा क्यों कर रहे हैं।'
और पढ़ें: अगर T20 विश्वकप के दौरान खिलाड़ी को हुआ कोरोना तो फिर क्या होगा, ICC ने जारी की गाइडलाइंस
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म 14वें सीजन में बल्ले से काफी खराब रही है और अब तक खेले गये 14 मैचों में वो 95.05 की स्ट्राइक रेट और 13.71 की औसत से सिर्फ 96 रन ही बना सके हैं। इतना ही नहीं धोनी ने इस आईपीएल में 20 रन के आंकड़े को भी पार नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर रविंद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन कर फैन्स को एंटरटेन किया है। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2021 में 75.67 की औसत और 145.51 की स्ट्राइक रेट से अब तक 227 रन बनाये हैं।
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है और 14 में से 9 मैचों में जीत हासिल कर अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
