Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगर कोरोना के चलते टालना पड़ा भारत में 2021 टी20 विश्व कप तो फिर जानें कहां होगा आयोजित

नई दिल्ली। आईसीसी ने हाल ही में कोरोना वायरस के चलते अपने टी20 विश्व कप के आयोजन कार्यक्रम में बदलाव करते हुए 2020 विश्व कप को 2022 तक के लिये टाल दिया है तो वहीं भारत की मेजबानी में होने वाले विश्व कप को उसके तय समयानुसार ही कराने का फैसला किया है। इस बीच खबर आई है कि अगर कोरोना वायरस के चलते अगले साल भारत टी20 विश्व कप की मेजबानी नहीं कर पाता है तो इसका आयोजन श्रीलंका या फिर यूएई में कराया जा सकता है। आईसीसी ने इन दोनों देशों को अपने बैकअप मेजबान के रूप में चुना है।

भले ही इस टूर्नामेंट के आयोजन में अभी एक साल से ज्यादा का समय बाकी है लेकिन आईसीसी इस टूर्नामेंट के लिये पहले से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो में छपी रिपोर्ट के अनुसार ,'अगर कोरोना महामारी के कारण भारत में टूर्नामेंट नहीं हो पाता है तो श्रीलंका और यूएई को पुरूष टी20 विश्व कप 2021 में बैकअप वेन्यू के तौर पर रखा गया है।'

और पढ़ें: IPL 2020 के लिये एक्सट्रा नेट बॉलर्स ले जायेंगी टीमें, CSK, KKR, DC के साथ जुड़ेंगे इतने गेंदबाज

गौरतलब है कि आईसीसी ने पिछले सप्ताह ही शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया था कि टी20 विश्व कप 2021 भारत में और 2022 का आयोजन आस्ट्रेलिया में होगा। आईसीसी की ओर से किसी भी वैश्विक टूर्नामेंट के आयोजन के लिये बैक अप वेन्यू भी चुने जाते जो कि एक स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल होता है।

रिपोर्ट के अनुसार ,'हर आईसीसी टूर्नामेंट के लिये बैक वेन्यू मानक प्रोटोकॉल के अनुसार ही तय होता है लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार इसका अतिरिक्त महत्व है। कोरोना महामारी से भारत तीसरा सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है। वहां अब तक 20 लाख से अधिक मामले आ चुके हैं और 45000 से अधिक मौते हो चुकी हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए आईपीएल यूएई में कराना पड़ रहा है। घरेलू सत्र के लिये भी अस्थायी योजना बनाई गई है।'

और पढ़ें: ICC के एक नियम के चलते श्रीलंका को टालना पड़ा लंका प्रीमियर लीग, जानें अब कब होगा आयोजन

आपको बता दें कि इस मुद्दे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है क्योंकि टूर्नामेंट में अभी काफी समय बाकी है।

Story first published: Friday, August 14, 2020, 15:57 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+