2020 के अंत से पहले, वो भारत के लिए खेलेगा- आकाश चोपड़ा ने कही MI के खिलाड़ी के लिए बड़ी बात
नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के चल रहे सीजन में सूर्यकुमार यादव सनसनीखेज फॉर्म में हैं। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, उन्होंने 32 गेंदों में 53 रनों की धुआंधार पारी खेली, जो उस समय मुश्किल था, क्योंकि पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल साबित हो रहा था।
यादव इस सीजन में MI के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अब तक सात मैचों में 233 रन बनाए हैं - दो अर्धशतक के साथ - और MI के कप्तान रोहित शर्मा को उम्मीद होगी कि वह टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में भी इसी तरह का प्रदर्शन करते रहेंगे। सूर्यकुमार यादव से प्रभावित होकर, पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि यादव साल के अंत से पहले भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा-
"मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के बीच मैच में गेम-चेंजर थे। चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में कहा कि जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, चाहे आप कवर पर उनके शॉट्स या उनके फ्लिक या उनके कट शॉट्स को देखें।
कोहली-डिविलियर्स की शतकीय साझेदारी ने IPL में बनाया पार्टनरशिप का नया रिकॉर्ड
"सबसे ज्यादा दर्शनीय तो वह फ्लिक था जो उन्होंने रबाडा की गेंदबाजी पर छक्के के लिए खेला था। उस छक्के को देखकर मेरा मुंह खुला रह गया। मैंने कहा कि इस खिलाड़ी को भारत के लिए खेलना चाहिए।"

'2020 के अंत से पहले वह भारतीय टीम का हिस्सा होंगे'
उन्होंने कहा, 'मैं यह कह रहा हूं कि 2020 के अंत से पहले वह भारतीय टीम का हिस्सा होंगे और मुझे लगता है कि वह भारतीय टीम के लिए भी मैच खेलेंगे। यह एक आवाज है जो इस खिलाड़ी के लिए मेरे दिल से आ रही है और उम्मीद है कि ऐसा हो। "
अबुधाबी के मैदान पर मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 5 विकेट से हराकर लीग में अपनी 5वीं जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर इस मैच में 169 रन बनाये। इसका पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने 5 विकेट खोकर 2 गेंद पहले 166 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस का शानदार खेल-
मुंबई के लिये सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने शानदार खेल दिखाया और 36 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरे मैच में मैच जिताऊ पारी खेली और 32 गेंद में 53 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 1 छक्का और 6 चौका लगाने का कारनामा किया।
10 अंकों के साथ, टेबल-टॉपर्स एमआई का अगला मुकाबला शुक्रवार को अबू धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
