Tokyo 2020: गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत के फैन हुए पीएम-राष्ट्रपति, पैरालंपिक्स में रचा इतिहास
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे पैरालंपिक्स गेम्स में भारतीय दल के खिलाड़ियों का जलवा शनिवार को भी बरकरार रहा। भारतीय टीम ने दिन की शुरुआत शूटिंग के गोल्ड मेडल के साथ की और दिन के अंत तक बैडमिंटन में भारत के लिये पहला गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया। पैरालंपिक्स खेलों में भारतीय टीम के पदकों की संख्या अब 17 हो गई है जो कि उसके पैरालंपिक्स खेलों में हासिल किये गये कुल पदकों की संख्या का लगभग डेढ़ गुना है। भारतीय दल ने पैरालंपिक्स खेलों में अब तक भारतीय टीम ने 4 गोल्ड, 7 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है और पदक तालिका में 26वें पायदान पर काबिज है।
शनिवार को भारतीय टीम के लिये बैडमिंटन की एसएल3 श्रेणी में प्रमोद भगत ने गोल्ड तो वहीं पर मनोज सरकार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के खाते में 2 पदक डाल दिये। पैरालंपिक्स खेलों में पैरा शटलर्स के अद्भुत प्रदर्शन का जश्न पूरा देश मना रहा है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद भी इनके फैन बन गये हैं।
पैरालंपिक्स में भारत की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर प्रमोद भगत और मनोज सरकार से बात की और भारत के लिये ऐतिहासिक पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने पैरालंपिक्स खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि उनके पदक जीतने से देश के हर एथलीट का आत्म-विश्वास बढ़ गया है।
वहीं पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दोनों खिलाड़ियों के पदक जीतने पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा,' दुनिया के नंबर 1 पैरा शटलर और भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने पैरालंपिक्स खेलों में देश के लिये गोल्ड मेडल जीतकर सभी देश वासियों को खुश होने का मौका दिया है। भारतीय फैन्स को एक बार फिर पोडियम पर राष्ट्रगन सुनने का सौभाग्य मिला। आपके अद्भुत प्रदर्शन के लिये हार्दिक बधाइयां, आशा है कि आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहें।'
और पढ़ें: IND vs ENG: बुमराह ने मोइन अली को किया आउट पर नहीं हुई अपील, बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूके
गौरतलब है कि बैडमिंटन में एसएल3 श्रेणी के फाइनल मैच में प्रमोद भगत ने ग्रेट ब्रिटेन के डैनियल बैथेल को 2-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 45 मिनट तक खेले गये इस मुकाबले में प्रमोद ने पहला सेट 21-14 और दूसरा सेट 21-17 से अपने नाम किया। वहीं पर मनोज सरकार को डैनियल बैथेल ने सेमीफाइनल मैच में 21-8 और 21-10 से मात दी थी जिसके बाद ब्रॉन्ज मेडल मैच में उनका सामना जापान की दाईसुकी फुजीहारा से हुआ।
आपको बता दें कि मनोज सरकार ने इस मैच में फुजीहारा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और 22-20 और 21-13 से सेट अपने नाम कर 2-0 से मैच को अपने नाम किया और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications