युवा ऑलराउंडर ने कहा- मैं प्रतिभाशाली तो नहीं हूं, लेकिन मेरे पास मानसिक शक्ति है
नई दिल्ली। अगर बल्ले से विस्फोटक पारियां निकलती हैं, विकटों की आप झड़ी लगाते हैं तो फिर क्रिकेट जगत में सुर्खियां पाना भी आपके लिए आसान हो जाता है। माैजूदा समय कई युवा खिलाड़ी यूएई में आईपीएल के दूसरे चरण में कुछ ऐसा ही करना चाहेंगे। वहीं राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रियान पराग भी विस्फोटक प्रदर्शन करने के लिए कमर कस चुके हैं। 2019 सीजन के दौरान उन्होंने बहुत कम उम्र में आईपीएल में अर्धशतक का गाैरव हासिल किया था। हालांकि उसके बाद वह मैदान पर वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके। लेकिन यह भी कहना सही है कि उन्होंने कुछ जो पारियां खेली हैं वो स्पष्ट रूप से बताती हैं कि उनके पास उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रतिभा और कौशल है। ऐसे में 19 वर्षीय पराग को पता है कि उसे शीर्ष स्तर के क्रिकेट में लगातार उत्कृष्टता हासिल करने के लिए क्या करने की जरूरत है। रियान पराग का मानना है कि मौजूदा सीजन उनके लिए बहुत बड़ा है और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आश्वस्त हैं।
उन्होंने खलीज टाइम्स से बात करते हुए कहा, "मुझे पता है कि मैं सबसे प्रतिभाशाली व्यक्ति नहीं हूं, मैं यह भी जानता हूं कि मैं खेल में सबसे स्टाइलिश बल्लेबाज नहीं हूं। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे पास मानसिक शक्ति है, जो मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है। आईपीएल एक ऐसा खेल जिसमें 75 प्रतिशत मानसिक और 25 प्रतिशत कौशल है। मेरे लिए, यह भारत के लिए खेलने और भारत के लिए मैच जीतने और लंबे समय तक उस स्तर पर बने रहने के बारे में है। इसलिए मैं मानता हूं कि यह आईपीएल सीजन मेरे लिए एक बड़ा सीजन है।"
यह भी पढ़ें- 'गर्व है जो ऐसा फैसला लेता है', कोहली को लेकर लारा ने जताई खुशी
रियान पराग को बल्लेबाजी क्रम में प्रमोट होने की उम्मीद
पराग राजस्थान रॉयल्स के लिए छठे नंबर पर अधिक बार खेले हैं। लेकिन इस बार उन्हें उम्मीद है कि वह बल्लेबाजी क्रम में प्रमोट होंगे। पराग को लगता है कि उसके पास अब छह पर बल्लेबाजी करने की ताकत है।
इसके अलावा, उन्हें यह भी भरोसा है कि टीम उन्हें बल्लेबाजी क्रम में बढ़ावा देंगे जिससे उन्हें उत्कृष्टता प्राप्त करने का अधिक मौका मिलेगा। पराग ने कहा, "यह बहुत चुनौतीपूर्ण है। क्रिकेट में नंबर 6 यकीनन बल्लेबाजी करने के लिए सबसे कठिन स्थिति है। यह एक बड़ी चुनौती है, लेकिन मुझे चुनौतियां पसंद हैं। छठे नंबर पर, आमतौर पर क्या होता है, दो स्थितियां होती हैं - या तो हम जल्द आउट हो जाते हैं या फिर तेजी से खेलना होता है। या आपको बस कुछ ओवर मिलते हैं।
उन्होंने आगे कहा, "आपको गेंद को हिट करना होगा। इसलिए मुझे लगता है कि बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल स्थिति है। मुझे उस स्थिति में आईपीएल में बल्लेबाजी करते हुए लगभग डेढ़ साल हो गए हैं। ऐसे में अब मैं जानता हूं कि मुझे क्या करना है और मेरी ताकत क्या है और मुझे अलग-अलग परिस्थितियों में मैच को कैसे अपनाना है। लेकिन तब हमने ड्रेसिंग रूम में बल्लेबाजी क्रम के बारे में बहुत सारी बातें की हैं। इसलिए उम्मीद है कि इस आईपीएल में मुझे इस क्रम में प्रमोट किया जा सकता है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
