तय हो गया IPL 2020 का शेडयूल, BCCI ने बदली UAE में होने वाले फाइनल की तारीख
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अध्यक्षता में रविवार को हुए इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद यूएई में होने वाली आईपीएल 2020 का शेडयूल तय हो गया है। आईपीएल के गवर्निंग काउंसिल ब्रजेश पटेल के कहे अनुसार बीसीसीआई ने आईपीएल को 19 सितंबर से शुरू कराने का फैसला लिया है। हालांकि यूएई की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच की तारीख में बदलाव कर दिया गया है और इसका फाइनल 10 नवंबर को आयोजित किया जायेगा। मीडिया में पहले सामने आई रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2020 का फाइनल मैच यूएई में 8 नवंबर को आयोजित किया जाना था, हालांकि रविवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के बाद बीसीसीआई ने न्यूज एजेंसी से इस बात की पुष्टि कर दी है कि इसका फाइनल मैच 10 नवंबर को किया जायेगा।
बीसीसीआई की ओर से इस बात की पुष्टि होने के बाद यह साफ हो गया है कि अब यह टूर्नामेंट 51 की बजाय 53 दिनों तक खेला जायेगा। वहीं आईपीएल फ्रैंचाइजियों को इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिये एक महीने पहले से प्रैक्टिस कैम्प लगाने के बात कही गई है।
और पढ़ें: 'यह भगवान है, इसकी खैर नहीं', शोएब अख्तर ने याद किया जब सचिन को डाली थी पहली बार गेंद
ऐसे में ज्यादातर टीमों के खिलाड़ी अगस्त के दूसरे हफ्ते में यूएई के लिये रवाना होंगे। जहां पर उन्हें क्वारंटीन होने के साथ-साथ प्रैक्टिस करने के लिये होटल में ठहराया जायेगा। गौरतलब है कि रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के ब्रॉडकास्टर पहले तय शेड्यूल से बहुत ज्यादा खुश नहीं थे और स्टार स्पोर्टस ने इसे लेकर अपनी आपत्तियां भी दर्ज करवाई थी।
आपको बता दें कि इस साल दिवाली 14 नवंबर को है ऐसे में प्रसारणकर्ता दिवाली के सप्ताह का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहता थे। वह चाहते थे कि फाइनल दिवाली के हफ्ते में ही खेला जाए। ऐसा होने के बाद आईपीएल के इतिहास में यह यह पहला मौका होगा जब फाइनल मुकाबला रविवार के बजाय किसी और दिन खेला जाएगा।
और पढ़ें: नवदीप सैनी का खुलासा, बताया- विराट कोहली को गेंदबाज में क्या है पसंद
वहीं आईपीएल में 2 दिन बढ़ जाने का मतलब है कि भारतीय टीम अब आईपीएल के बाद भारत न आकर सीधा ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जायेगी, वहीं फाइनल न खेल रहे खिलाड़ियों को वहीं पर रहकर ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए लगाए गए कैंप में हिस्सा लेना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
