IND vs ENG: कप्तानी में प्रदर्शन के बाद 'बल्लेबाज' अजिंक्य रहाणे पर उठ रहे हैं सवाल
नई दिल्लीः भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में मिली करारी हार के बाद कई सवाल उठने लाजिमी हैं। इस दौरान संजय मांजरेकर का एक ट्वीट भी चर्चित हुआ है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनको कप्तान अजिंक्य से नहीं बल्कि बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे से थोड़ी दिक्कत है क्योंकि बैटिंग में अनिरंतरता है।
अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न टेस्ट में जो शतक लगाया था उसके बाद उन्होंने नाबाद 27, 22, 4, 37, 24, 1 और 0 ही रन बनाए हैं। रहाणे इस टेस्ट मैच की पहली पारी में केवल 1 और दूसरी में 0 ही कर पाए।

अजिंक्य रहाणे के लगातार खराब आंकड़े-
अजिंक्य रहाणे की अंतिम 10 टेस्ट पारियों के रिकॉर्ड इस प्रकार हैं-
9, 42, 0, 112, 27, 4, 37, 24, 1 और 0
जाहिर है यह आंकड़ा काफी खराब है और भारत पर भारी पड़ रहा है। इसी बात की जिक्र करते हुए मांजरेकर ने कहा कि एक क्लास खिलाड़ी वो होता है जो शतक बनाने के बाद बाकी ऑउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाजों का बोझ भी कम करता है। लेकिन रहाणे के साथ मामला अलग है।

टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में रहाणे का रिकॉर्ड-
नवंबर 2016 से अब तक रहाणे ने 41 टेस्ट खेले हैं और 63 पारियों में 2263 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत मात्र 35.35 का रहा है। उन्होंने इस दौरान 4 शतक और 13 बार अर्धशतक लगाया।
चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में रहाणे केवल 3 ही गेंद खेल पाए। उनको कुछ भी समझ नहीं आया कि गेंद कैसे रिवर्स हो रही है। उन्होंने इन तीन गेंदों पर 1 करीबी पगबाधा की अपील भी झेली। इसके बाद जेम्स एंडरसन ने रिवर्स स्विंग से उनका स्टंप उड़ा दिया।
ICC Test Championship टेबल में टॉप पर पहुंचा इंग्लैंड, जानें अब कितने हैं भारत के चांस
रहाणे ने अब तक 70 टेस्ट मैच खेल लिए हैं और उन्होंने 41.79 के औसत से 4472 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने 12 शतक र 22 अर्धशतक लगाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में यादगार कप्तानी करके लौटे हैं रहाणे-
हाल ही में रहाणे तीन टेस्ट मैचों में भारत का शानदार नेतृत्व करके ऑस्ट्रेलिया से लौटे हैं। उन्होंने मेलबर्न में जो शतकीय पारी खेली थी उसने भारतीय टीम की लय ही मोड़ दी थी लेकिन बाद में वे बैटिंग में खास नहीं कर सके। हालांकि उनकी कप्तानी बेजोड़ थी।
जहां तक मैच की बात है तो इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से पीटकर बुरी तरह धो दिया है। वह टेस्ट चैम्पियनशिप टेबल में भी टॉप पर पहुंच चुका है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में यादगार दौरा करके जब वतन वापस लौटी थी तो इंग्लैंड के खिलाफ उसकी जीत एक हलवा ही दिख रही थी लेकिन अब कोहली एंड कंपनी अपने नाखून चबा रही है। भारत को आने वाले तीन टेस्ट मैचों में जबरदस्त वापसी करनी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
