'जो अपनी बीवी को नहीं संभाल सकता वो भारतीय टीम को क्या संभालेगा', जब अख्तर ने चैपल पर कसा था तंज
नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में पाकिस्तानी खिलाड़ी अक्सर विवादित बयान देते नजर आते हैं। इस बीच कभी कोई खिलाड़ी विरोधी टीम के खिलाड़ियों की आलोचना करता नजर आता है तो कई बार यह बयान कोच या मैनेजमेंट के लिये होते हैं। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व कोच ग्रैग चैपल को लेकर अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शोएब अख्तर सौरव गांगुली की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं और वहीं तत्कालीन कोच ग्रैग चैपल को काफी बुरा भला कहते सुनाई पड़ रहे हैं।
और पढ़ें: B'day Special: 39वें जन्मदिन पर पेश हैं धोनी के 47 खास रिकॉर्ड, जानकर रह जायेंगे हैरान
गांगुली के कंधे को चोटिल करने शोएब अख्तर को लेकर माना जाता रहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान उनकी गेंदबाजी से डरते थे लेकिन इस इंटरव्यू के दौरान शोएब अख्तर ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ भी कहना गलत है।
और पढ़ें: आईपीएल को लेकर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान, कहा- विदेश में होगा टूर्नामेंट

वायरल हो रहा है शोएब अख्तर का पुराना वीडियो
उल्लेखनीय है कि सौरव गांगुली के 48वें जन्मदिन के मौके पर शोएब अख्तर का यह पुरान इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियों में शोएब अख्तर पूर्व भारतीय कप्तान की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें भारत का सबसे शेरदिल कप्तान बताते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा,' सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को बनाया है। जब हम 90 के दशक में खेलते थे तो पाकिस्तानी टीम भारत को हरा-हरा कर थक गई थी। उसके बाद जब गांगुली कप्तान बने, तो टीम इंडिया में एक आग सी दिखाई दी।'

ग्रैग चैपल को लेकर कही थी बड़ी बात
इसी वीडियो में शोएब अख्तर ने पूर्व कोच ग्रैग चैपल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका यह कहना गलत है कि वो डिफेंसिव कप्तान हैं।
उन्होंने कहा,'लोग कहते हैं कि गांगुली रक्षात्मक कप्तान हैं। जो लोग ऐसा सोचते हैं उनका दिमाग सही नहीं है। गांगुली ने पूरी टीम बनाकर दी, फिर सीरीज जितानी शुरू की। उसके बाद बीसीसीआई ने एक ऐसे अजीब से आदमी को...ग्रेग चैपल, उससे तो उसकी पत्नी ही खुश नहीं है, इंडिया कहां से खुश होता। उसके कहने पर गांगुली को निकाल दिया टीम से बाहर, गांगुली ने देश की इतनी सेवा की है।'
अख्तर से नहीं डरते थे गांगुली
शोएब अख्तर ने इस वीडियो में उन दावों को गलत बताया जिसमें कहा जाता रहा है कि सौरव गांगुली उनकी गेंदों से डरते थे। उनका मानना था कि सौरव गांगुली उनसे बिलकुल नहीं डरते थे।
उन्होंने कहा, 'लोग कहते हैं गांगुली मुझसे डरते थे। ऐसा नहीं है, गांगुली मुझसे डरते नहीं थे, वो पुल शॉट नहीं खेल पाते थे, लेकिन वो डरते नहीं थे। गांगुली बहुत बड़े कप्तान थे और उन्होंने धोनी भी टीम इंडिया को दिया।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
