सचिन तेंदुलकर ने बताया उस गेंदबाज का नाम जो 'रिवर्स स्विंग' गेंद को भी रिवर्स करा दे, जमकर की तारीफ
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन तेंदुलकर ने दुनिया के महानतम गेंदबाजों का सामना किया। अपने करियर के दौरान सचिन तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों ग्लेन मैक्ग्रा, शेन वॉर्न, वसीम अकरम, मुथैया मुरलीधरन का सामना किया लेकिन इस दौरान उनका सामना एक ऐसे गेंदबाज से भी हुआ जो कि रिवर्स स्विंग गेंद को भी रिवर्स करा सकता है।
और पढ़ें: ENG vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने किया वनडे टीम का ऐलान, कई खिलाड़ियों को मिली जगह
सचिन तेंदुलकर ने इस दिग्गज गेंदबाज का नाम बताते हुए जमकर तारीफ की और कहा कि यह गेंदबाज अपने आप में अनूठा है और ऐसी गेंद दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं फेंक सकता जैसी वो फेंकते हैं।
और पढ़ें: 'दूध से मक्खी की तरह निकाला', अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर करने पर भड़के आकाश चोपड़ा

सचिन तेंदुलकर ने बताया कौन है यह दिग्गज गेंदबाज
सचिन तेंदुलकर जिस गेंदबाज की इतनी तारीफ कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सबसे शानदार गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं। सचिन का मानना है कि वह दुनिया के एकमात्र ऐसे गेंदबाज है जो ‘रिवर्स आउटस्विंगर' डाल सकते है। सचिन ने इसके पीछ उनकी कलाई की स्थिति को कारक बताते हुए बताया कि यह पारंपरिक इनस्विंगर जैसी होती है जिससे इसका पता लगा पाना काफी मुश्किल होता है। सचिन तेंदुलकर ने जेम्स एंडरसन के इस टैलेंट को ‘रिवर्स' रिवर्स स्विंग नाम दिया है।

इंग्लैंड के लिये क्यों जरूरी हैं जेम्स एंडरसन
दरअसल सचिन तेंदुलकर अपने समय के दिग्गज कैरिबियाई खिलाड़ी ब्रायन लारा के साथ 100 एमबी ऐप पर बात कर रहे थे जहां पर उन्होंने बताया कि साउथैम्पटन टेस्ट में इंग्लैंड के लिये जेम्स एंडरसन आखिर क्यों जरूरी है।
तेंदुलकर ने लारा से कहा, 'रिवर्स स्विंग के मामले में जिम्मी एंडरसन शायद पहला गेंदबाज है जो रिवर्स स्विंग को भी रिवर्स करता है। अगर आसान शब्दों में कहें तो दायें हाथ के बल्लेबाज के लिये पारंपरिक स्विंग में गेंद का चमकदार हिस्सा बाहर की तरफ और खुरदुरा हिस्सा अंदर की तरफ होता है। रिवर्स आउटस्विंगर के मामले में गेंद का मूवमेंट बदल जाता है मतलब वह दायें हाथ के बल्लेबाज के लिये बाहर की तरफ निकलती है लेकिन चमकदार हिस्सा बाहर की तरफ ही रहता है लेकिन दोनों मामलों में कलाई की स्थिति अलग होती है।'

रिवर्स आउटस्विंग करते हैं जेम्स एंडरसन
सचिन तेंदुलकर ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि पहले तो कई बार एंडरसन के इस टैलेंट का उन्हें पता नहीं चल सका लेकिन बाद में जब उन्होंने एंडरसन की कलाई की स्थिति पर ध्यान दिया तो उन्होंने उन्हें रिवर्स आउटस्विंगर करते हुए देखा जिसमें कलाई की स्थिति पारंपरिक इनस्विंगर की तरह ही होती थी।
उन्होंने कहा, 'मैंने कई बार अनुभव किया कि वह गेंद को ऐसे पकड़ता है जैसे आउटस्विंगर करना चाहता हो लेकिन गेंद छोड़ते समय वह गेंद को अंदर लाने की कोशिश करता है। अधिकतर बल्लेबाज कलाई की स्थिति पर गौर करते हैं और वह असल में क्या करता है। वह आपको दिखाएगा कि वह इनस्विंगर कर रहा है लेकिन गेंद के दोनों हिस्सों के बीच असंतुलन से वह बाहर की तरफ निकलेगी।'

बल्लेबाज को गलत शॉट खेलने पर मजबूर करते हैं एंडरसन
सचिन तेंदुलकर ने जेम्स एंडरसन की तारीफ करते हुए कहा कि यह गेंदबाज अपनी कलाई की स्थिति में तेजी से बदलाव करके बल्लेबाजों को गलत शॉट खेलने के लिये मजबूर कर देता है और विकेट निकालता है।
उन्होंने कहा, 'वह जो करता है, वह आपको इनस्विंगर खेलने के लिये तैयार करता है और गेंद जब आधी पिच से ज्यादा पार कर लेती है तब वह आपसे बाहर की तरफ निकलना शुरू कर देती है। लेकिन आप तो शॉट खेलने के लिये तैयार हो क्योंकि आपने इनस्विंग की स्थिति देखी है और यह मेरे लिये नया था। कोई ऐसा नहीं करता है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
