IPL खेलने को बेताब हैं डेविड वॉर्नर, बोले- भारत आने को तैयार
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते पिछले 3 महीने से खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। इसी के चलते आईपीएल के 13वें सीजन को अनिश्चितकालीन समय तक के लिये स्थगित कर दिया गया है तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में इस साल आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इतना ही नहीं आईपीएल 2020 का भविष्य टी20 विश्व कप के आयोजन के फैसले पर टिका हुआ है।
और पढ़ें: Racism को लेकर इयान चैपल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने नहीं देखा भेदभाव
जहां आईसीसी अभी भी इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर असमंजस में बना हुआ है वहीं पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसके आयोजन को लेकर अपनी असमर्थता जता चुका है।
और पढ़ें: मिचेल स्टार्क को BCCI से मिल सकता है 11 करोड़ का हर्जाना, जमा कराया सबूत

अगर नहीं हुआ विश्व कप तो मिलेगा आईपीएल खेलने का मौका
इस बीच ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को यकीन है कि अगर कोरोना वायरस के चलते टी20 विश्व को आगे के लिये टाला जाता है तो आईपीएल का आयोजन कराया जायेगा और इसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी भाग लेंगे।
वॉर्नर से बात करते हुए ‘इंडिया टुडे' ने लिखा है, ‘अगर विश्व कप के आयोजन की संभावना नहीं है तो मैं काफी आश्वस्त और सकारात्मक हूं कि हम आईपीएल में खेल पाएंगे। मुझे लगता है कि अगर विश्व कप की जगह आईपीएल होता है तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हमें जाने की अनुमति जरूर देगा और हम क्रिकेट खेलने जरूर भारत आएंगे।'

अगर हुआ आईपीएल तो जरूर खेलने जायेंगे भारत
इससे पहले भी डेविड वॉर्नर ने इस बात को दोहरा चुके हैं कि कोरोना वायरस के बीच 16 टीमों को ठहराना और टी20 विश्व कप का आयोजन करा पाना मुश्किल काम है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में अभी सभी को आईसीसी के फैसले का इंतजार है जो कि अगले महीने जुलाई में होना है।
वॉर्नर ने कहा, ‘देखिए, टी20 विश्व कप को स्थगित करने को लेकर काफी बातें हो रही हैं, ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए प्रत्येक देश को लाना भी चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि 14 दिन का क्वारेंटाइन का वक्त है। इसके अलावा हमें सुनिश्चित करना है कि ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के प्रकोप को दोबारा हावी होने से रोकें। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने फिलहाल पाबंदियां लगा रखी हैं। बेशक हमें इन नियमों का पालन करना होगा और बेशक हमें आईसीसी के फैसले का इंतजार करना होगा।'

ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चाहते हैं आईपीएल
इसके साथ ही वॉर्नर ने कहा कि ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चाहते हैं कि इस साल आईपीएल का आयोजन हो और वो उसमें भाग ले सकें। गौरतलब है कि बीसीसीआई फिलहाल आईसीसी के फैसले का इंतजार कर रहा है, अगर आईसीसी टी20 विश्व कप को टाल देता है तो सितंबर-अक्टूबर के बीच आईपीएल का आयोजन कराया जा सकता है।
उन्होंने कहा, ‘देखिए, पूरी संभावना है कि स्वीकृति मिलने पर नीलामी में चुने गए सभी खिलाड़ी खेलने को तैयार हो जाएंगे। हमें यात्रा करनी है इसलिए हमें सरकार की स्वीकृति लेनी होगी। अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हमें वहां जाने और टूर्नामेंट में खेलने की स्वीकृति देता है तो मुझे यकीन है कि खिलाड़ी दोबारा क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे।'
आपको बता दें कि गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में प्रतिबंध के कारण 2018-19 में भारत के खिलाफ पिछली घरेलू श्रृंखला में नहीं खेल पाए वार्नर टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की आगामी श्रृंखला में खेलने को लेकर उत्सुक हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
