Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021 : कोहली और डिविलियर्स को होगी चुनाैती, गाैतम गंभीर ने बताया कारण

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का दूसरा चरण विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के लिए एक बड़ी चुनौती होगी जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संयुक्त अरब अमीरात में अपना अभियान फिर से शुरू करेगी। कोहली ने केवल इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट खेला है, जबकि सेवानिवृत्त डिविलियर्स 30 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी के आखिरी मैच के बाद से मैदान पर नडर नहीं आए। इसलिए गंभीर को लगता है कि यूएई में टी 20 के सांचे में वापस आने पर दोनों बल्लेबाजों के सामने बड़ी चुनौती होगी।

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'गेम प्लान' पर कहा, "देखिए विराट के लिए एक चुनौती होने जा रही है और एबी डिविलियर्स के लिए भी एक बड़ी चुनौती होने वाली है क्योंकि एबी बिना कोई क्रिकेट खेले टूर्नामेंट में आएंगे। विराट कोहली को वास्तव में जल्दी से समायोजित करना होगा क्योंकि उनके पास इसकी आदत डालने के लिए शायद ही कोई समय होगा। पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से टी20 प्रारूप में खुद को ढालना होगा। अगर उन्हें पहले प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है और फिर शायद खिताब जीतने के लिए आगे बढ़ना है तो इन लोगों को रन बनाने की जरूरत है।''

यह भी पढ़ें- वीवीएस लक्ष्मण बोले- ICC को इस टीम को विजेता घोषित कर देना चाहिए

भारत में कोविड -19 की दूसरी लहर के कारण मई में सिर्फ 29 मैचों के बाद आईपीएल 2021 को शुरू में अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सीजन को पूरा करने के लिए शेष 31 मैचों को यूएई में करवाए जाने का फैसला किया, जहां वो 19 सितंबर से 15 अक्तूबर तक दुबई के अबू धाबी, शारजाह और ओमान में खेले जाएंगे। 20 सितंबर को अबू धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अभियान को फिर से शुरू करने पर आरसीबी लगातार दूसरे आईपीएल सत्र के लिए प्ले-ऑफ में पहुंचने की कोशिश करेगी।

विराट कोहली की टीम वर्तमान में 7 मैचों में 5 जीत के साथ तीसरे स्थान पर हैं, दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 10 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों में 12 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है।

Story first published: Tuesday, September 14, 2021, 15:21 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+