WTC फाइनल को लेकर स्कॉट स्टायरिस ने की भविष्यवाणी, कहा- 6 विकेट से जीतेगी यह टीम
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेले जाने में अब बस 10 दिन का ही समय बाकी रह गया है, जिसको लेकर दुनिया भर के फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साउथैम्पटन के मैदान पर 18 जून को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस फाइनल मैच को लेकर जहां फैन्स उत्साहित हैं तो वहीं पर पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों के बीच भी टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पहले चैम्पियनशिप फाइनल मैच को लेकर उत्सुकता बरकरार है। इतना ही नही यह दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी पसंद के अनुसार फाइनल मैच को लेकर भविष्यवाणी भी करते नजर आ रहे हैं।
भारतीय टीम इस समय क्वारंटीन से निकलकर मैदान पर प्रैक्टिस करती नजर आ रही है तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है जिसका पहला मैच लॉर्डस में खेला गया जो कि ड्रॉ रहा। सीरीज का दूसरा मैच 10 जून से एजबास्टन के मैदान पर खेला जाना है। टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से पहले कई खिलाड़ियों का मानना है कि न्यूजीलैंड की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज खेलने का फायदा मिलेगा और वो इस मैच के दौरान 55 प्रतिशत तो भारतीय टीम 45 प्रतिशत जीत की दावेदार होगी।
और पढ़ें: जब धोनी को नौसिखिया बल्लेबाज समझ बैठे थे एनरिच नॉर्खिया, सुनाया 11 साल पुराना किस्सा
ऐसा कहने वाले खिलाड़ियों में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा और हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान का नाम शामिल है। स्टार स्पोर्टस के शो में बात करते हुए इरफान पठान और कीवी टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टॉयरिस ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की जीत की भविष्यवाणी की है।
जहां इरफान पठान ने टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में कीवी टीम के पास 55 प्रतिशत जीतने का मौका बताया तो वहीं पर स्कॉट स्टॉयरिस एक कदम आगे निकल गये और चैम्पियनशिप में कीवी टीम को न सिर्फ विजेता बताया बल्कि यह भी भविष्यवाणी कर दी कि वह कितने विकेट से जीतने वाली है।
और पढ़ें: नस्लीय टिप्पणी विवाद में ऑली रॉबिन्सन के समर्थन में उतरे पीएम जॉनसन, ईसीबी पर दिया बड़ा बयान
उन्होंने कहा,' आईसीसी के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम विजेता बनेगी। इतना ही नहीं भारत के खिलाफ इस फाइनल मैच में वो 6 विकेट से जीत हासिल करेगी। वहीं न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनेंगे तो ट्रेंट बोल्ट के खाते में सबसे ज्यादा विकेट भी आयेंगी।'
आपको बता दें कि इरफान पठान ने अपनी भविष्यवाणी में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला बल्लेबाज बताया तो वहीं पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के लिये ट्रेंट बोल्ट और मोहम्मद शमी के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
