Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs SL: इंग्लैंड दौरे के लिये श्रीलंका ने घोषित की 24 सदस्यीय टीम, वापस लौटा दिग्गज खिलाड़ी

ENG vs SL
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ टीम के खिलाड़ियों के सैलरी विवाद के बीच एसएलसी ने इंग्लैंड दौरे पर खिलाफ खेली जाने सीमित ओवर्स की सीरीज के लिये 24 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। उल्लेखनीय है कि 3 जून को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिये चुने गये सभी खिलाड़ियों ने करार पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है, जिसके बाद इंग्लैंड दौरा खतरे में नजर आ रहा था लेकिन खिलाड़ियों ने साफ कर दिया कि वह देश के लिये खेलने से पीछे नहीं हटेंगे फिर चाहे बोर्ड खिलाड़ियों को सैलरी का भुगतान करे या नहीं। फिलहाल खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच सैलरी का विवाद सुलझता नजर नहीं आ रहा है लेकिन एसएलसी ने 18 जून से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिये उन खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है जो दौरे पर जाने वाले हैं।

एसएलसी ने बांग्लादेश दौरे पर टीम की कमान संभालने वाले कुशल परेरा को इंग्लैंड दौरे पर भी कप्तानी की जिम्मेदारी दी है। वहीं तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप की वेस्टइंडीज दौरे के बाद फिर से वापसी हुई है। उल्लेखनीय है कि प्रदीप 2017 के बाद पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वापस लौटे थे लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ टीम से बाहर कर दिया गया था।

और पढ़ें: WTC फाइनल को लेकर स्कॉट स्टायरिस ने की भविष्यवाणी, कहा- 6 विकेट से जीतेगी यह टीम

वहीं पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लगातार दूसरी सीरीज में टीम के सीनियर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल और दिमुथ करुणारत्ने को बाहर रखने का काम किया है, जिसके बाद इन खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश दौरे के लिये जिस टीम का चयन किया गया उनमें से एशेन बंडारा को बाहर रखा है, जबकि बाकी सभी खिलाड़ियों की वापसी हुई है।

आपको बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच जारी विवाद का असर टीम के ऐलान पर भी देखने को मिला है जो कि इंग्लैंड दौरे पर जाने से एक दिन पहले किया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि वो भविष्य को देखते हुए ऐसे खिलाड़ियों को मौका दे रही है जो लंबे समय तक देश के लिये खेलते हुए नजर आयें और भविष्य की टीम तैयार की जा रही है। इस दौरे पर श्रीलंका की टीम को 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

और पढ़ें: जब धोनी को नौसिखिया बल्लेबाज समझ बैठे थे एनरिच नॉर्खिया, सुनाया 11 साल पुराना किस्सा

इंग्लैंड दौरे के लिये श्रीलंका टीमः कुसल परेरा (कप्तान), कुसल मेंडिस, दनुष्का गुणातिलाका, अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि सिल्वा, ओशाडा फर्नांडो, चरित असालंका, दसुन शनाका, वनिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, धनंजय लक्षन, इशान जयरत्ने, दुशमंता चमीरा, इसुरु उडाना, असीता फर्नांडो, नुवान प्रदीप, बिनुरा फर्नांडो, शिरन फर्नांडो, लक्षन संदाकन, अकीला धनंजय, प्रवीण जयविक्रमा।

Story first published: Tuesday, June 8, 2021, 20:23 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+