नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की शुरूआत 5 अगस्त 2016 से होने जा रही है। खेलों का यह महाकुंभ 21 अगस्त तक चलेगा जिसके लिए भारत में भी तैयारियां जोरों पर चल रही है।
इसी बीच खबर आयी है कि हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय सितारों में से एक सलमान खान को भारत की तरफ से रियो ओलंपिक 2016 के लिए गुडविल एम्बैसडर चुना गया है। मालूम हो कि रियो ओलंपिक में 206 देशों से 10,500 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। आयोजकों के अनुसार, करीब 42 खेलों के लिए 27.5 करोड़ टिकट बिक चुके हैं
Prominent Bollywood actor Salman Khan to be the Goodwill Ambassador for Indian contingent at #RioOlympics2016
— ANI (@ANI_news) 23 April 2016