1st T20, AUS vs IND: गौतम गंभीर ने बताया भारतीय टीम के लिये कौन बनेगा गेमचेंजर
नई दिल्ली। वनडे सीरीज में 2-1 से ऑस्ट्रेलिया के हाथों सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को कैनबरा के मानुका ओवल मैदान पर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेने उतरेगी। इस सीरीज में भारतीय टीम वनडे सीरीज की हार का बदला लेने उतरेगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में जीत का दबदबा बरकरार रखना चाहेगी। वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।
इससे पहले 2 मैचों में भारतीय टीम की गेंदबाजी काफी खराब रही थी जिसके चलते ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की और बड़े रनों से हरा दिया। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गौतम गंभीर ने बताया कि इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम के लिये कौन सा खिलाड़ी गेम चेंजर साबित होगा।
और पढ़ें: NZ vs PAK: कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ पाकिस्तान का 8वां खिलाड़ी, खतरे में पड़ी सीरीज
स्टार स्पोर्टस के साथ बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा,' जसप्रीत बुराह के पास क्लास है और उनके जैसा मैं कोई दूसरा गेंदबाज नहीं देख सकता। वह टीम के लिये एक्स फैक्टर हैं और हमेशा रहेंगे, वो भी सिर्फ टी20 में नहीं बल्कि तीनों ही प्रारूप में। वैसे तो भारतीय टीम के पास कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल भी हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह के पास शुद्ध क्लास है। मैंने हमेशा कहा है कि गेंदबाज ही मैच जितवाते हैं और वह गेंदबाज बुमराह है।'
वहीं गंभीर ने भारतीय टीम के सामने चुनौती के बारे में बात करते हुए कहा कि विराट कोहली को सीरीज में जीतने के लिये छठे गेंदबाज का विकल्प ढूंढना होगा, अगर हार्दिक पांड्या फिट नहीं है तो देखना होगा कि छठे गेंदबाज के रूप में किससे गेंदबाजी करवा सकते हैं।
और पढ़ें: AUS vs IND: पैट कमिंस को आराम देने से नाराज हुए ब्रेट ली, कहा- जबरदस्ती दिया गया आराम
उन्होंने कहा,' ईमानदारी से कहूं तो भारतीय टीम को सीरीज जीतने के लिये छठे गेंदबाज का विकल्प ढूंढना होगा क्योंकि हार्दिक पांड्या फिट नहीं है। देखना होगा कि टी20 सीरीज में भारत का प्लेइंग 11 कैसा होगा।'
गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह ने वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों में खराब गेंदबाजी की थी और सिर्फ 2 विकेट लेकर 20 ओवर में 152 रन बटोरे थे। आपको बता दें कि दोनों टीमें शुक्रवार को कैनबरा के मानुका ओवल के मैदान पर पहले टी20 मैच में उतरेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications