जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रवि शास्त्री को दी थी सिर फोड़ने की धमकी, मिला था करारा जवाब
नई दिल्ली। भारतीय टीम के मुख्य कोच और पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी रवि शास्त्री जब टीम के लिये मैदान पर खेलने उतरते थे तो वह अपने प्रदर्शन के साथ-साथ विरोधी टीम के प्रति अपनी आक्रामकता के लिये भी जाने जाते रहे हैं। मैदान के बाहर कूल अंदाज में दिखने वाले रवि शास्त्री मैदान पर एक अलग ही अंदाज में दिखाई पड़ते थे। शायद यही कारण है कि रवि शास्त्री और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बीच गजब का तालमेल नजर आता है वहीं उनकी रणनीति में भी आक्रामकता दिखाई देती है। वह जब भारतीय टीम के लिये क्रिकेट खेला करते थे तो उस वक्त भी अपने आक्रामक तेवर दिखाने में पीछे नहीं हटते थे।
और पढ़ें: IPL में सबसे महंगी बोली के बावजूद नहीं बदली पैट कमिंस की किस्मत, जानें क्या बोले
ऐसी ही एक घटना रवि शास्त्री के साथ उनके खेल के दिनों में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हुई थी जब उन्हें माइक व्हिटनी ने सिर फोड़ने की धमकी दे डाली थी। शास्त्री ने व्हिटनी की धमकी का करारा जवाब दिया था। इस घटना को क्रिकेट की सबसे बड़ी स्लेजिंग में से एक माना जाता है।
और पढ़ें: भारतीय कप्तान की वजह से यूनिस ने रखा फ्लॉवर की गर्दन पर चाकू, पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी का बयान

क्रीज छोड़ी तो फोड़ दूंगा सिर
उल्लेखनीय है कि क्रिकेट इतिहास में हुई सबसे बड़ी स्लेजिंग की यह घटना साल 1991-92 की है जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी। इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा था। इस दौरान रवि शास्त्री भारत के लिये सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरते थे और वह मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 12वें खिलाड़ी माइक व्हिटनी को फील्डिंग के लिये बुलाया।
व्हिटनी के आने के बाद रवि शास्त्री ने मिड ऑफ की तरफ शॉट खेला और एक रन चुराने का प्रयास किया। व्हिटनी इस बात पर ज्यादा आक्रामक हो गये और रवि शास्त्री से जाकर कहा कि अगर उन्होंने क्रीज छोड़ी तो वो उनका सिर फोड़ देंगे।

शास्त्री ने दिया करारा जवाब
माइक व्हिटनी के आक्रामक अंदाज को देखकर रवि शास्त्री से भी चुप नहीं रहा गया और उन्होंने करारा जवाब दिया। रवि शास्त्री के जवाब ने न सिर्फ व्हिटनी का मुंह बंद कर दिया बल्कि अगले दिन के अखबारों में सुर्खियों के रूप में छप गया।
उन्होंने गुस्से में कहा, 'सुनो जिस तरह से तुम बात करते हो अगर तुम्हें उस तरह से जरा भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी आती तो तुम 12वें खिलाड़ी नहीं होते।'

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रवि शास्त्री के हैं जबरदस्त आंकड़े
गौरतलब है कि अपने करियर के दौरान रवि शास्त्री ने काफी शानदार पारियां खेली लेकिन ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनका रिकॉर्ड जबरदस्त था।
आपको बता दें कि रवि शास्त्री ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 टेस्ट मैच खेलकर 77.75 के औसत से 622 रन बनाये, जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल भी शामिल रहा। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भी 4 शतक लगाए और पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 3 शतक ठोके। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उनके बल्ले से दो शतक निकले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
