IPL 2020: रबाडा को पछाड़ने में नाकाम रहे बुमराह, कगिसो को मिली पर्पल कैप
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का फाइनल मैच आज दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मुंबई के खिलाफ 156 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिये उसके तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की पावरप्ले के दौरान 2 विकेट हासिल किये तो वहीं डेथ ओवर्स में भी एक विकेट हासिल किया। वहीं आईपीएल में पर्पल कैप की रेस में कगिसो रबाडा के साथ लगातार स्पर्धा कर रहे जसप्रीत बुमराह आखिरकार पीछे रह गये और उन्होंने सीजन का अंत 27 विकेट के साथ किया।
जसप्रीत बुमराह दुबई में खेले गये फाइनल मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके 4 ओवर फेंक कर 28 रन दिये। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह इस सीजन 27 विकेट ही हासिल कर सके और इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बने।
और पढ़ें: IPL 2020 Final: श्रेयस अय्यर ने फाइनल मुकाबले में लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, देखें आंकड़े
हालांकि वह आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने में सफल रहे। उन्होंने इस मामले में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा जिनके नाम एक सीजन में 26 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
जसप्रीत बुमराह ने इस सीजन 15 मैच में 60 ओवर गेंदबाजी की और 6.73 की इकॉनमी रेट से 404 रन देकर 27 विकेट लेने का कारनामा किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिये कगिसो रबाडा ने इस सीजन सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 मैच में 8.36 की इकॉनमी रेट से 29 विकेट हासिल किये हैं और आईपीएल 2020 में पर्पल कैप विनर बन गये हैं।
और पढ़ें: IPL 2020 Final: टॉस को लेकर रोहित शर्मा थे कन्फ्यूज, बोले- पता नहीं था क्या करूं
वहीं मुंबई इंडियंस के लिये ट्रेंट बोल्ट ने भी 15 मैच में 7.97 की इकॉनमी रेट से 25 विकेट लेने का कारनामा किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
