Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लॉकडाउन के बीच युवा खिलाड़ियों ने चौंकाया, खाली जमीन पर बना डाला स्टेडियम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच जहां देश भर में लॉकडाउन की वजह से हर किसी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कुछ युवाओं ने इस वक्त का ऐसा उपयोग किया कि सभी चौंक गये हैं। लॉकडाउन के बीच जहां लोग अपने घरो में रहने को मजबूर हैं वहीं पर चंबा जिले के कुछ युवाओं ने खेलने के लिये जी तोड़ मेहनत करके एक क्रिकेट स्टेडियम के नाप का क्रिकेट ग्राउंड तैयार कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार चंबा जिले के सलूणी तहसील के एक यूथ क्लब के सदस्यों ने लॉकडाउन में काम काज ठप्प होने के चलते समय का उपयोग किया और यह ग्राउंड तैयार कर दिया। इस यूथ क्लब के प्रधान अजय ठाकुर ने बताया कि जब से लॉकडाउन लगा हुआ था तब क्लब के सभी सदस्य वापस गांव लौट आये थे और सभी ने इस समय का उपयोग युवाओं के भले के बारे में करने का सोचा।

और पढ़ें: 4 भारतीय खिलाड़ी जिनके बेटों पर है दुनिया की नजर, जल्द कर सकते हैं भारत के लिये डेब्यू

अजय ने इस बारे में बात करते हुए जानकारी दी कि युवाओं ने जो क्रिकेट ग्राउंड तैयार किया है वह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के मानकों के अनुसार है।

उन्होंने कहा,' इसे तैयार करने के लिये हमने सबसे पहले मैदान से झाड़ियां काटकर साफ की और फिर अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार क्रिकेट ग्राउंड को तैयार किया। इस मैदान पर पिच से बाउंड्री तक की दूरी 60 मीटर से ज्यादा है, साथ ही पांच मीटर का पूरा दायरा है।'

और पढ़ें: IPL के पूर्व COO का खुलासा, बताया- 2008 में दिल्ली ने क्यों विराट कोहली को खरीदने से किया था इंकार

इस यूथ क्लब के अध्यक्ष ने साफ किया कि इस क्रिकेट ग्राउंड को बनाने में ज्यादातर वो लोग हैं जो कि बतौर खिलाड़ी प्रैक्टिस करते नजर आते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मौके से 600 ट्रक मलबा भी निकला है और ग्राउंड को बनाने के लिये जिला परिषद ने भी 3 लाख रुपये की मदद की। मौजूदा समय में इस मैदान पर क्रिकेट पिच को तैयार करने में जुट हुये हैं।

Story first published: Friday, June 26, 2020, 14:19 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+