'वो अच्छा खिलाड़ी पर बेकार कप्तान', सहवाग ने बताया कौन है आईपीएल का बुरा कैप्टेन
नई दिल्ली। इंंडियन प्रीमियर लीग में पिछले 6 सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये यह सीजन अब तक बेहद खराब साबित हुआ है और अब तक खेले गये 6 मैचों में से उसे 5 में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बुधवार को खेले गये मैच के दौरान हैदराबाद की टीम 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के दौरान कप्तान डेविड वॉर्नर ने रिकॉर्डों की झड़ी लगाई लेकिन साथ ही अपने आईपीएल करियर का सबसे धीमा अर्धशतक भी लगाया। अपनी पारी के दौरान वॉर्नर गेंद को मारने में संघर्ष करते नजर आ रहे थे जिसकी फ्रस्टरेशन चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।
और पढ़ें: 'अच्छा हुआ IPL 2021 की नीलामी में नहीं बिका', जानें ऐसा क्यों बोले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज
वॉर्नर ने 54 गेंदों में 57 रन की पारी खेली जिसके बाद ऐसा लग रहा था मानों हैदराबाद की टीम 150 रन मुश्किल से बना पायेगी, हालांकि केन विलियमसन ने 10 गेंदों में 24 रनों की पारी खेलकर टीम को 171 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। लेकिन सीएसके के लिये यह स्कोर बड़ा साबित नहीं हो सका और ऋतुराज गायकवाड़ और डुप्लेसिस के अर्धशतकीय पारियों के दम पर 129 रन की साझेदारी की और आसानी से मैच जीत लिया।
और पढ़ें: प्रज्ञान ओझा का खुलासा, कहा- अगर धोनी खेल रहे हैं आखिरी IPL तो चेन्नई किसे बनाये अगला कप्तान

दिल्ली की पिच में नहीं थी कोई कमी
कोटला के मैदान पर डेविड वॉर्नर की अप्रोच से भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग खुश नजर नहीं आये और क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि वॉर्नर को पिच समझने में गलती हुई और बल्लेबाजी के लिये अच्छी पिच पर रन बनाने में नाकाम रहे।
उन्होंने कहा,'अगर यह मैच चेन्नई के मैदान पर खेला गया होता तो 8 रन प्रति ओवर की गति से की गई यह साझेदारी बेहदर शानदार होती लेकिन यह दिल्ली का मैदान है चेपॉक का नहीं। यहां पर 171 कम स्कोर है क्योंकि यह पिच बल्लेबाजी के लिये अच्छी है। केन विलियमसन को इस पिच पर रन बनाने में कोई दिक्कत नहीं हुई जिसका मतलब है कि पिच बल्लेबाजी के लिये अच्छी थी।'

खराब मानसिकता से खेले डेविड वॉर्नर
सहवाग ने वॉर्नर की बल्लेबाजी की आलोचना करते हुए कहा कि वो खराब मानसिकता के साथ खेले और उनकी धीमी पारी के चलते हैदराबाद की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।
उन्होंने कहा,' मुझे लगता है कि डेविड वॉर्नर की मानसिकता इस मैच में बेहद खराब थी। आप उनसे इस तरह की धीमी पारी की उम्मीद नहीं करते हैं। उनकी अप्रोच ठीक नहीं थी। उन्हें बिना किसी हिचकिचाहट के साथ बल्लेबाजी करनी थी। विकेट बल्लेबाजी के लिये अच्छी थी और गेंद आसानी से बल्ले पर आ रही थी। अगर मनीष पांडे 36 गेंदों में अर्धशतक लगा सकते हैं तो वॉर्नर रन अ बॉल फिफ्टी क्यों लगा रहे हैं। हैदराबाद की टीम और रन बना सकती थी।'

वॉर्नर नहीं हैं अच्छे कप्तान
वीरेंदर सहवाग ने आगे बात करते हुए कहा कि वॉर्नर को मौका लेना चाहिये था और बाकी बल्लेबाजों को लाइन में देखते हुए बड़े शॉटस लगाने की ओर देखना चाहिये था। इसके साथ ही सहवाग ने वॉर्नर को बेहतर खिलाड़ी लेकिन बेकार कप्तान बताया।
उन्होंने कहा,'30-40 गेंद खेलने के बाद वॉर्नर को मौका बनाना चाहिये था और बड़े शॉट खेलने की कोशिश करनी चाहिये थी। वह 50 बॉल तक पहुंचने में कम से कम 30 रन और बना सकते थे। उन्हें पता था कि नीचे विलियमसन, केदार जाधव और विजय शंकर जैसे बल्लेबाज हैं जो नीचे आकर बड़े शॉट मार सकते हैं तो वो आक्रामक रुख अपना सकते थे। खैर मैं उन्हें कप्तान के तौर पर अच्छा रेट नहीं करता लेकिन वह पहले कुछ चीजें अच्छी किया करते थे जो वो सीएके के खिलाफ नहीं कर सके। अगर विलियमसन कप्तान होते तो हम उन्हें वो चीजें करते हुए देखते जो वॉर्नर नहीं कर सके।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
