T20 World Cup के लिये सीएसके के होटल में ठहरेगी टीम इंडिया, जानें कब टीम के साथ जुड़ेंगे सपोर्ट स्टाफ
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से 5 साल बाद आयोजित किये जाने वाले टी20 विश्वकप टूर्नामेंट का आगाज 17 अक्टूबर से खेला जाना है जिसके क्वालिफायर्स मैच ओमान में खेले जाने हैं जबकि सुपर 12 के मैच यूएई में खेले जायेंगे। इस टूर्नामेंट को लेकर भारतीय टीम के खेमे से नई रिपोर्ट सामने आयी है जिसके अनुसार विराट कोहली और उनकी टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के दौरान उसी होटल में ठहरेगी जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ठहरी हुई है। मौजूदा समय में सीएसके की टीम दुबई के द पॉम होटल में ठहरी हुई है। इतना ही नहीं रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ा कोचिंग स्टाफ 2 अक्टूबर को दुबई पहुंचने वाला है।
न्यू इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा,'भारतीय टीम Th8 Palm होटल में ठहरती नजर आयेगी। इस डील पर अभी भी बातचीत जारी है, हालांकि इसको लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है। कोचिंग स्टाफ की बात करें तो वो यहां पर 2 अक्टूबर तक पहुंच सकते हैं और टी20 विश्वकप के बायोबबल में प्रवेश करने से पहले 6 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन से गुजरना पड़ सकता है।'
और पढ़ें: IPL 2021 में बिना कोई मैच खेले टूर्नामेंट से बाहर हुए कुलदीप यादव, जानें क्यों यूएई से भारत लौटे
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम को 24 अक्टूबर के दिन टी20 विश्वकप के पहले मैच में पाकिस्तान का मुकाबला करना है। इस बहुप्रतिक्षित मैच का इंतजार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं, जिनके बीच मुकाबला अब सिर्फ आईसीसी इवेंटस के दौरान ही देखने को मिलता है।
गौरतलब है कि मेजबान ओमान और पापुआ न्यू गुनिया के बीच 17 अक्टूबर को ग्रुप के राउंड 1 मुकाबले के साथ ही टूर्नामेंट का आगाज होगा। राउंड 1 के मैच 22 अक्टूबर तक खेले जायेंगे जिसमें से 4 टीमें सुपर 12 के लिये क्वालिफाई करेंगी, इसका हिस्सा आयरलैंड, नीदरलैंड, श्रीलंका, नामिबिया, बांग्लादेश की टीमें भी बनती नजर आयेंगी।
आपको बता दें कि राउंड 1 में दोनों ग्रुप से टॉप 2 पर रहने वाली टीमें सुपर 12 के लिये क्वालिफाई करेंगी जिसका आगाज 23 अक्टूबर से होगा। सुपर 12 का पहला मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबुधाबी के मैदान पर खेला जायेगा, तो वहीं पर दुबई में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के मैच का आयोजन होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
