2nd T20, AUS vs IND: 4 खिलाड़ी जिनके दम पर भारत ने सिडनी में हासिल की रिकॉर्ड जीत
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में विराट सेना ने 6 विकेट से मैच जीता और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सिडनी में खेले गये इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरॉन फिंच इस मैच में हिप इंजरी के चलते नहीं खेल रहे थे और उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने टीम की कमान संभाली। वेड ने महज 25 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए 58 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: AUS vs IND: भारत ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, तोड़ा पाकिस्तान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड,
वहीं स्टीव स्मिथ ने भी 46 रनों का योगदान दिया। मैक्सवेल ने 22 तो हेनरिक्स ने 28 रनों का योगदान देकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 194 रनों तक पहुंचाया। वहीं रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने इस स्कोर को 2 गेंद पहले 6 विकेट से जीत लिया। सिडनी में भारतीय टीम को मिली इस रिकॉर्ड जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं।
और पढ़ें: लारा ने चुने सदी के 5 सबसे महान बल्लेबाज, 2 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

टी नटराजन (T Natrajan)
भारतीय टीम के लिये पिछले मैच में अपना डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज टी नटराजन ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की और विराट सेना को जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पावरप्ले की ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए तेजी से रन बनाने का काम किया और महज 4 ओवर में ही 46 रन बना लिये थे, भारतीय टीम को इस वक्त विकेट की बेहद तलाश थी जिसकी खोज में उसने नटराजन को 5वां ओवर थमाया।
नटराजन ने अपने पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर डार्सी शॉर्ट को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराकर अपना पहला विकेट हासिल किया। वहीं अपने आखिरी ओवर के दौरान नटराजन ने खतरनाक पारी खेल रहे मोइसेस हेनरिक्स को भी आउट कर दूसरा विकेट हासिल किया। अपने 4 ओवर के स्पेल में नटराजन ने महज 20 रन दिये और 2 विकेट हासिल किये। इस दौरान सबसे बड़ी बात रही कि 24 में से पहली 23 गेंदों पर उन्हें एक भी बाउंड्री नहीं लगी, हालांकि स्पेल की आखिरी गेंद पर डैनियल सैम्स ने उन्हें चौका लगाया।

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)
195 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिये सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने आज के मैच में शानदार बल्लेबाजी की और अपने टी20 करियर का 11वां अर्धशतक लगाते हुए 52 रनों की पारी खेली। पिछले कई मैचों से फॉर्म की तलाश कर रहे शिखर धवन ने आज के मैच में 36 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रन बनाये और भारत को वो शुरुआत दी जिसकी उसे इतने बड़े चेज में जरूरत थी।

विराट कोहली (Virat Kohli)
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी टीम की रिकॉर्ड जीत में अहम भूमिका निभाई और केएल राहुल के जाने के बाद पारी को उस वक्त तेजी से संभाला जब टीम को 12 से ज्यादा रन प्रति ओवर की दरकार थी। विराट कोहली ने 24 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 रनों की पारी खेली। इस दौरान विराट कोहली ने पहली 12 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाये थे लेकिन अगली 12 गेंदों में उन्होंने 21 रन जोड़े और बीच के ओवर्स में रिक्वॉयरड रन रेट को हाथ से बाहर जाने नहीं दिया।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)
भारतीय टीम के लिये इस सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हार्दिक पांड्या ने एक बार बल्ले से कमाल दिखाया और महज 22 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाये और टीम को 2 गेंद पहले ही मैच जिता दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications