बिग बैश लीग में हिस्सा लेने पहुंचे मुजीब उर रहमान, कोरोना पॉजिटिव का हुए शिकार
नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से आयोजित होने वाली मशहूर टी 20 फ्रैंचाइजी लीग बिग बैश लीग का 10 वां सीजन अगले हफ्ते से शुरु होना है जिसमें हिस्सा के लिये कई विदेशी खिलाड़ी भी इस समय ऑस्ट्रेलिया पहुंच रहे हैं। वहीं इस लीग में हिस्सा लेने पहुंचे अफगानिस्तान के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी मुजीब उर रहमान 10वें सीजन का हिस्सा बनने से पहले कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गये हैं। इसके चलते उन्हें गोल्ड कोस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर वह डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि मुजीब उर रहमान पिछले हफ्ते ही इस लीग में हिस्सा लेने के लिये अपने साथियों के साथ पहुंचे थे और वो ब्रिस्बेन हीट की टीम का हिस्सा है।
और पढ़ें: 1st T20, AUS vs IND: प्लेइंग 11 में शामिल नहीं होने के बावजूद मैदान पर उतरे चहल, जानें क्या है कारण
मुजीब को हाल ही में कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण दिखाये दिये जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया और वो इस वायरस का शिकार पाये गये। क्वींसलैंड के स्वास्थ्य नियमों के अनुसार उन्हें दो हफ्तों के लिये क्वारंटीन किया गया गया है।
मुजीब की हेल्थ पर बात करते हुए क्वींसलैंड क्रिकेट के चीफ टेरी सेवेंसन ने कहा, 'हम मुजीब की हेल्थ पर लगातार नजर बनाये हुए हैं। हमार लिये सीजन में खिलाड़ियों की सुरक्षा और उनका स्वास्थ्य सबसे ऊपर हैं। साथ ही हम अधिकारियों के साथ भी इस बात को सुनिश्चित कर रहे हैं कि खिलाड़ियों को कोई दिक्कत न हो।'
और पढ़ें: AUS vs IND: जडेजा की जगह चहल के मैदान पर आने को लेकर जानें क्या बोले एरॉन फिंच
मुजीब उर रहमान के लिये यह उनका बिग बैश लीग का तीसरा सीजन है। मुजीब उर रहमान ने बीबीएल में खेले गये 18 मैचों में 6.08 प्रतिशत की दर से रन लुटाये हैं। इससे पहले नेपाल के युवा स्पिनर संदीप लामिछाने भी कोरोना वायरस का शिकार हुए थे। इन दो युवा खिलाड़ियों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद बिग बैश लीग पर खतरा मंडरा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
