26 सितंबर से UAE में खेला जायेगा IPL 2020, 8 नवंबर को होगा फाइनल मैच: Reports
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते पिछले काफी समय से क्रिकेट बंद पड़ा है और इसी के चलते बीसीसीआई की ओर से आयोजित होने वाली टी20 लीग आईपीएल जो कि 29 मार्च से शुरु होने वाली थी उसे अनिश्चितकालीन समय तक के लिये स्थगित कर दिया गया था। हालांकि भारतीय फैन्स के लिये खुशखबरी आ रही है कि आईपीएल 2020 का आयोजन दुबई में कराया जा सकता है और इसको लेकर तारीख का भी चयन कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दुनिया की सबसे महंगी फ्रैंचाइजी लीग आईपीएल 2020 का आयोजन 26 सितंबर से दुबई में कराया जा सकता है।
और पढ़ें: 'काले लोगों के बिना जिंदगी मायने नहीं रखती', नस्लवाद के खिलाफ फाफ डुप्लेसिस ने दिया बयान
हाल ही में एशिया कप 2020 को कोरोना वायरस के चलते अगले साल तक के लिये टाल दिया गया है, साथ ही इसकी मेजबानी पाकिस्तान से छीनकर श्रीलंका को दे दी गई है। एशिया कप के टलने के बाद भारत को टी20 विश्व कप के टलने की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है जिसके बाद बीसीसीआई आईपीएल की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
और पढ़ें: कोरोना के बीच यहां पर हो सकती है दर्शकों की वापसी, इन टीमों के बीच होगा मैच

BCCI ने तैयार कर लिया है शेड्यूल
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 का शेड्यूल तैयार कर लिया है जिसकी शुरुआत 26 सितंबर से होगी और इसका आयोजन इस बार भारत से बाहर किया जायेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में कराया जायेगा। भारत में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए टूर्नामेंट को यूएई में 26 सितंबर से शुरु कर के 6 नवंबर को फाइनल मैच का आयोजन किया जाएगा।

पहले हफ्ते में जारी किया जायेगा पूरा शेड्यूल
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो आईपीएल का पूरा शेड्यूल अगस्त के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। वहीं आईपीएल में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय क्रिकेटरों को 5 हफ्तों की ट्रेनिंग के लिये यूएई में कराया जा सकता है। ट्रेनिंग कैंप खत्म होने के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजियों को अपने ट्रेनिंग कैंप लगाने का मौका दिया जाएगा।
स्पोर्ट्सकीड़ा में छपी खबर के अनुसार बीसीसीआई के पास यूएई ही आईपीएल के आयोजन का विकल्प है, फिलहाल वह इसे आयोजित कराने के लिये मंजूरी ले रही है।

दूसरी बार यूएई में होगा आईपीएल का आयोजन
गौरतलब है कि ऐसा दूसरी बार होगा जब आईपीएल टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में कराया जायेगा। इससे पहले साल 2014 में भी लोकसभा चुनावों के चलते आईपीएल का पहला चरण अबु धाबी, दुबई और शारजाह में आयोजित कराया गया था। यूएई को आईपीएल का आयोजन स्थल चुनने की एक और वजह है। दरअसल दुबई पूरी दुनिया से जुड़ा हुआ है। वहां पूरी दुनिया की उड़ानें आती हैं। इसलिए विदेशी खिलाड़ियों को ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज से यूएई लाना आसान होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
