Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-पाक मैच के बाद पहली बार ट्विटर पर दिखे मोहम्मद शमी, किया ये ट्वीट

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में हुए क्रिकेट मैच का परिणाम कुछ भी हो लेकिन उनके असर लंबे समय तक रहते हैं। ये मैच हमेशा कुछ खट्टे-मीठे पल अपने संजोए रहते हैं। भारत की करारी हार के बाद मोहम्मद शमी को लेकर बहुत ट्रोलिंग की गई। ऑनलाइन ट्रॉलिंग में शमी के धर्म पर निशाना साधा गया और जो खूबसूरत बात हुई वह ये कि भारत के अधिकांश लोग शमी के साथ एकजुट हो गए और ट्रोलर्स अपने मंसूबों में सफल नहीं रह पाए। इन सब चीजों के बीच शमी की भूमिका बेहद शालीन और शांत रही।

शमी ने एक बार भी शिकायती लहजा व्यक्त करता हुए ट्वीट नहीं किया और ना ही किसी तरह का कोई भावुक संदेश दिया। वे चुपचाप अपना काम करते रहे और अब भारत के इस एक्सप्रेस बॉलर ने एक ट्वीट किया है।

भारत-पाक मैच के बाद शमी का पहला ट्वीट-

भारत-पाक मैच के बाद शमी का पहला ट्वीट-

शमी का यह ट्वीट 19 अक्टूबर के बाद आया है। यानी काफी दिन का गैप है और अब इतनी ट्रोलिंग के बाद आया ट्वीट लोगों ने एक घंटे के अंदर ही हाथोंहाथ लिया है। इस ट्वीट पर घंटे भर में ही 25 हजार तक लाइक्स मिले। खास बात यह है कि शमी ने केवल क्रिकेट को लेकर बात की है जहां वे भारत और न्यूजीलैंड के महत्वपूर्ण मुकाबले को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

ट्वीट के जरिए शमी ने बताया है- एक्शन में फिर से वापसी। ट्रेनिंग सेशन बढ़िया रहा है और अपने युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटरों से बात करना अच्छा लगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ हमारे नए गेम की ओर देख रहा हूं।

शमी ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान की यह फोटो शेयर की जहां आप उनके साथ सीनियर जसप्रीत बुमराह के साथ युवा पेस सनसनी उमरान मलिक और आवेश खान को देख सकते हैं। दोनों ने आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की थी।

डेविड वार्नर IPL के मेगा ऑक्शन में अपना नाम देने के लिए तैयार, SRH से है रिलीज की उम्मीद

भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए शमी रेडी

भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ अगला मैच 31 अक्टूबर को होने जा रहा है और यह मैच हारने वाला सेमीफाइनल के लिए अपने रास्ते और भी कम कर देगा। शमी के लिए पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला बहुत खास नहीं रहा था लेकिन वे एक अनुभवी बॉलर हैं और उम्मीद है कि प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के साथ-साथ वे मैच पर अपना प्रभाव छोड़ते हुए नजर आएंगे।

इसी बीच गंभीर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने कॉलम में शमी की आलोचना करने को जमकर लताड़ा है। उन्होंने लिखा,"भारत रविवार को पाकिस्तान से हार गया। सोमवार / मंगलवार तक मोहम्मद शमी की अपनी टीम और देश के प्रति ईमानदारी पर सवाल उठाया जा रहा था। यह क्या बकवास है? क्या जसप्रीत बुमराह या भुवनेश्वर कुमार को अधिक प्रतिबद्ध माना जाएगा क्योंकि वे एक निश्चित धर्म से संबंधित थे ? हम कहां जा रहे हैं?'

गौतम गंभीर ने शमी के आलोचकों को आड़े हाथ लिया-

गौतम गंभीर ने शमी के आलोचकों को आड़े हाथ लिया-

बाबर आजम के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम ने अपने टूर्नामेंट के पहले मैच में कोहली एंड कंपनी को 10 विकेट से हराया है। पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत भी सबसे छोटे प्रारूप में भारत की पहली 10 विकेट की हार थी। भारत के लिए तेज गेंदबाज शमी 3.5 ओवर में 43 रन देकर सबसे महंगे गेंदबाज बनकर उभरे।

गंभीर ने आगे कहा, "मैं शमी को अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि मैंने केकेआर में उनकी कप्तानी की है। वह कड़ी मेहनत करने वाले तेज गेंदबाज हैं, जिनके पास अभी एक खराब दिन था। दुर्भाग्य से यह पाकिस्तान के खिलाफ हुआ। लेकिन यह किसी के साथ भी हो सकता है। क्यों नहीं हम केवल इतना कहें कि पाकिस्तान ने अच्छा किया?"

Story first published: Thursday, October 28, 2021, 20:16 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+