IPL 2020: ब्रैड हॉग ने की भविष्याणी, बताया- कौन सी टीम रहेगी फिसड्डी
नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन को शुरू होने में अभी बस कुछ ही दिन बाकी है लेकिन टीमों की तैयारियां जोरों पर हैं। पिछले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच 19 सितंबर को होने वाले मुकाबले के साथ ही इस सीजन की शुरुआत की जायेगी। वहीं सीजन के शुरु होने से पहले दिग्गज खिलाड़ियों की भविष्यवाणी का सिलसिला जारी हो गया है। इसी फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने भी शामिल होते हुए भविष्यवाणी की और बताया कि कौन सी टीम इस सीजन आईपीएल टूर्नामेंट में सबसे आखिरी पायदान पर रहते हुए फिसड्डी साबित होगी।
और पढ़ें: 8 छक्के, 6 चौके, 18 साल के युवा खिलाड़ी ने 14 गेंद में ठोंके 72 रन, 99 पर हुआ रन आउट
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए ब्रैड हॉग ने बताया कि आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सबसे निचले पायदान पर रहते हुए फिसड्डी साबित होगी। इसका कारण बताते हुए हॉग ने कहा कि पंजाब के पास काफी अच्छे विदेशी खिलाड़ी हैं जो कि मैच विनर हैं लेकिन वो सभी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रहते हैं।
और पढ़ें: संन्यास से वापस लौटने के युवराज सिंह के फैसले पर जानें क्या बोले गौतम गंभीर

रहमान-जॉर्डन नहीं है मैच विनर
उन्होंने कहा कि मुजीब उर रहमान और क्रिस जॉर्डन को छोड़कर सभी मैच विनर हैं। जबकि इन दोनों खिलाड़ियों का एक रोल निर्धारित होता है।
उन्होंने कहा,'ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस गेल और जिम्मी नीशाम शायद लगातार बेहतरीन प्रदर्शन ना कर पाएं। ब्रैड हॉग के मुताबिक विदेशी खिलाड़ियों के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से शायद किंग्स इलेवन पंजाब इस सीजन सबसे आखिरी पायदान पर रहे।

पंजाब की टीम ने किये हैं कई बदलाव
गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस साल कई बदलाव किये हैं, उसने इस साल भारतीय टीम के अहम सदस्य केएल राहुल को कप्तान बनाया है तो वहीं पर टीम के कोच के रूप में पूर्व भारतीय कोच और कप्तान अनिल कुंबले को कमान सौंपी है। वहीं असिस्टेंट कोच के रूप में जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर भी टीम के साथ जुड़े हैं।

पहले भी फिसड्डी साबित हो चुकी है पंजाब की टीम
इसके अलावा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर रहे महान जोंटी रोड्स फील्डिंग कोच और भारत के घरेलू क्रिकेट के 'किंग' वसीम जाफर को बैटिंग कंसल्टेंट चुना गया है। किंग्स इलेवन आईपीएल इतिहास में अब तक 2010, 2016 और 2016 में टूर्नामेंट की सबसे फिसड्डी टीम रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
