Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvSL: भारत पर कहर बरपा रहे सुरंगा लकमल के पैरों में आज भी भरे हैं गोली के छर्रे

कोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स स्टेडिय में खेला जा रहा है। हालांकि बारिश के कारण मैच काफी प्रभावित हो चुका है। आज (शनिवार) मैच का तीसरा दिन है। लेकिन भारतीय टीम खेल के पहले ही दिन बैकफुट पर आ गई थी। दरअसल श्रीलंका के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने भारतीय बल्लेबाजी की बखिया उधेड़कर रख दी।

धाकड़ गेंदबाज आतंकी हमले का शिकार हो चुका है

धाकड़ गेंदबाज आतंकी हमले का शिकार हो चुका है

लकमल ने पहले दिन बिना कोई रन दिए भारत के तीन धाकड़ बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। लकमल ने पहले दिन की पहली ही गेंद पर केएल राहुल को चलता किया फिर शिखर धवन और फिर खुद भारतीय कप्तान विराट कोहली को 0 पर LBW आउट किया। श्रीलंका के इस गेंदबाज सधी हुई लय और लेंथ से गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। लेकिन क्या आप जानते हो इस ये धाकड़ गेंदबाज आतंकी हमले का शिकार हो चुका है।

पैर की सर्जरी तो हुई मगर कोई भी छर्रा नहीं निकाला जा सका

पैर की सर्जरी तो हुई मगर कोई भी छर्रा नहीं निकाला जा सका

10 मार्च 1987 को श्रीलंका के मतारा में जन्मे सुरंगा लगमल ने सन् 2009 में भारत के ही खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। 39 टेस्ट मैचों में 88 विकेट ले चुके सुरंगा लकमल 2009 में आतंकी हमले का शिकार हुए थे। दरअसल ये बात 2009 में श्रीलंका टीम के पाकिस्तान दौरे की है जब श्रीलंका टीम की बस पर आंतकियों ने अटैक कर दिया था। इस हमले के दौरान सुरंगा लकमल के पैर में गोलियों के छर्रे लगे। हालांकि पैर की सर्जरी तो हुई मगर कोई भी छर्रा नहीं निकाला जा सका। दरअसल इसके पीछे भी एक वजह थी।

संन्यास के बाद ही इन छर्रों को निकलवाने की सोचेंगे

संन्यास के बाद ही इन छर्रों को निकलवाने की सोचेंगे

लकमल ने वो छर्रा इसलिए नहीं निकलवाया क्योंकि उन्हें ऑपरेशन के बाद बताया गया कि ये सही होने में लंबा समय लेगा। इस लिहाज से उन्हें काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा। लकमल का मानना है कि वे संन्यास के बाद ही इन छर्रों को निकलवाने की सोचेंगे। फिलहाल तो क्योंकि अभी इन छर्रों से उनको कोई नुकसान नहीं है। सुरंगा लकमल ने टेस्ट में क्रिस गेल और वनडे में वीरेंद्र सहवाग के रूप में अपना पहला विकेट लिया था। फिलहाल तो वह श्रीलंका की गेंदबाजी का सबसे कारगर विकल्प बने हुए हैं।

इसे भी पढ़ेंः- INDvSL कोलकाता टेस्ट, तीसरा दिनः 172 के स्कोर पर समाप्त हुई भारत की पहली पारी

Story first published: Saturday, November 18, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+