IND vs ENG: सिराज-स्टोक्स के बीच मैदान पर दिखी गर्मागर्म बहस, बचाव में उतरे विराट कोहली
India vs England Mohammad Siraj Virat Kohli indulges in heat conversation with Ben Stokes in Motera: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मोटेरा के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में एक बार फिर कप्तान विराट कोहली को टॉस में हार का सामना करना पड़ा, वहीं पर इंग्लैंड की टीम ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिछले 14 मैचों की बात करें तो विराट कोहली को 12वीं बार टॉस में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और खेल का पहला सत्र भारतीय टीम के नाम हुआ।
पहले सेशन के खेल के दौरान 25 ओवर्स की गेंदबाजी हुई जिसके बाद इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाने का काम किया है। भारतीय टीम के लिये अक्षर पटेल ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले 2 विकेट झटकने का काम किया तो वहीं पर बुमराह की जगह प्लेइंग 11 में खेल रहे मोहम्मद सिराज ने कप्तान जो रूट को वापस पवेलियन भेजने का काम किया।
और पढ़ें: धोनी की एक झलक देखने को बेकाबू हुए फैन्स, पुलिस को चलानी पड़ी लाठी
भारतीय गेंदबाजों की वजह से बैकफुट पर पहुंच चुकी इंग्लैंड की टीम की झल्लाहट मैदान पर खड़े बेन स्टोक्स से भी देखने को मिली। दरअसल इंग्लैंड की टीम 30 रन पर अपने 3 विकेट खो चुकी थी जिसके बाद मोहम्मद सिराज 13वें ओवर में गेंदबाजी करने आये। जब बेन स्टोक्स को इस ओवर में बाउंसर का सामना करना पड़ा तो दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर गर्मागर्म बहस देखने को मिली।
जैसे ही मैदान पर यह विवाद बढ़ता हुआ दिखा भारतीय कप्तान विराट कोहली भी इसमें उतरते हुए नजर आये और सिराज की जगह जवाब देते नजर आये। जब विराट कोहली और बेन स्टोक्स के बीच बहस हो रही थी तो उस वक्त वहां पर खड़े जॉनी बेयरस्टो मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। वहीं दोनों खिलाड़ियों के बीच जब यह बहस बढ़ती दिखी तो अंपायर्स को बीच-बचाव के लिये आना पड़ा।
और पढ़ें: IND vs ENG: मोटेरा में उतरते ही कोहली ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी, देखें आंकड़े
गौरतलब है कि जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने जल्दी 3 विकेट खोने के बाद पारी को संभालने का काम किया और चौथे विकेट के लिये 48 रनों की साझेदारी की। लंच के बाद जब भारतीय टीम गेंदबाजी के लिये लौटी तो मोहम्मद सिराज ने जॉनी बेयरस्टो (28) का विकेट लेकर इंग्लैंड की टीम को चौथा झटका दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications