IPL में इस बल्लेबाज के फैन हुए ग्रीम स्वान, कहा- ऐसा लगता है जैसे बेबी सहवाग खेल रहे हों
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पहला राउंड समाप्त हो चुका है और दूसरे राउंड के भी 7 मैच खेले जा चुके हैं, इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पृथ्वी शॉ ने इस सीजन में 25.25 की औसत से 202 रन बनाए हैं, लेकिन उनकी खास बात यह रही कि उन्होंंने 149.62 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं।
टी20 क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिये इस स्ट्राइक रेट का बल्लेबाज होना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। यही वजह है कि इस खिलाड़ी के दीवानों की संख्या सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशी क्रिकेटर भी उनके फैन हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: 22 गेंद में 6 छक्के लगाकर डिविलियर्स ने जड़े 55 रन, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी
इसी फेहरिस्त में इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान का नाम भी शामिल है जो कि इस खिलाड़ी के फैन हैं। स्वान ने इस गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि वह जब खेलते हैं तो ऐसा लगता है कि मानों मैदान पर मिनी सहवाग खेल रहे हैं।
उन्होंने कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स की टीम का माहौल काफी अच्छा है, श्रेयस अय्यर काफी अच्छी कप्तानी करते हैं, मैंने एक मैच के बाद पोंटिंग को मुस्कुराते हुए देखा जो कि उनके चेहरे पर इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलने के दौरान भी नहीं मिली। यह दिखाता है कि उनकी टीम में कितना अच्छा माहौल है। मेरे हिसाब से पृथ्वी शॉ कमाल के बल्लेबाज हैं, मैदान पर वह जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, वह एकदम बेबी सहवाग की तरह लगते हैं। सहवाग मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं और शॉ की बल्लेबाजी में उन्हें की झलक नजर आती है।'
और पढ़ें: IPL 2020: संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी, RCB के खिलाफ बताया क्यों नहीं मिलती टीम में जगह
स्वान ने दिल्ली की टीम की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे हिसाब से दिल्ली की टीम इस समय काफी मजबूत है और इस समय वह काफी मजबूत स्थिति में हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications