IPL 2021: सुनील गावस्कर ने किया KKR की गलतियों का खुलासा, बताया किस कमी के चलते मिल रही हार
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन दो बार की खिताबी चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को अब तक कुछ खास रास नहीं आ रहा है। कोलकाता की टीम ने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं जिसमें अब तक सिर्फ 2 ही मैचों में जीत हासिल कर सकी है जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर की टीम के लिये उसके बल्लेबाजी बड़ा सिरदर्द बनी हुई है जिसका न तो टॉप ऑर्डर रन बना रहा है और न ही लोअर मिडिल ऑर्डर, इसे देखते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के मैनेजमेंट की जमकर आलोचना की।
और पढ़ें: जब मैच के दौरान स्टंपिंग को लेकर शिखर धवन से लड़ने लगे दिनेश कार्तिक, देखें वायरल वीडियो
सुनील गावस्कर ने केकेआर की रणनीति की आलोचना करते हुए कहा कि केकेआर का मैनेजमेंट बल्लेबाजी में रणनीति बनाने को लेकर पूरी तरह से फ्लॉप रहा है। ऐसा लग रहा है कि केकेआर के पास क्लास बल्लेबाजों की कमी चल रही है, जिसके चलते उनका टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप होता जा रहा है।
और पढ़ें: IPL 2021: पृथ्वी शॉ ने शिवम के एक ओवर मे बटोरे 25 रन तो मावी ने ऐसे लिया बदला, वायरल हुआ वीडियो

KKR के पास क्लास बल्लेबाजों की कमी
सुनील गावस्कर ने केकेआर की बल्लेबाजी के दौरान सुनील नरेन को चौथे-पांचवे नंबर पर भेजने को जगह की बर्बादी बताते हुए दिनेश कार्तिक को ऊपर भेजने की मांग की है। गावस्कर का मानना है कि केकेआर का लोअर ऑर्डर टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों से बेहतर खेलता नजर आ रहा है।
स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए गावस्कर ने कहा, 'सच कहूं तो केकेआर के पास क्लासी बल्लेबाजों की कमी है। मुझे नहीं पता कि कितने दिग्गज बल्लेबाज डगआउट में बैठे हैं, जिनकी ओर देखकर कहा जा सके कि देखिये आप टीम में आइये और टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी को संभाली। केकेआर के पास शुबमन गिल और इयोन मोर्गन के अलावा कोई क्लास बल्लेबाज नहीं है।'

नरेन को चौथे-पांचवे नंबर पर भेजना बर्बादी
केकेआर के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की आलोचना करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि सुनील नरेन को बल्लेबाजी में नंबर 4 पर भेजना सिर्फ जगह की बर्बादी है, खासतौर पर तब जब आपके पास अच्छे बल्लेबाज इससे नीचे आकर खेल रहे हैं।
उन्होंने कहा, 'केकेआर के पास दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल हैं जो कि पांचवे या छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में आप राहुल त्रिपाठी को ऊपर खिलाते हैं लेकिन इन बल्लेबाजों को नीचे धकेलते हैं। मेरे हिसाब से सुनील नरेन को चौथे या पांचवे नंबर पर खिलाना सिर्फ जगह को बर्बाद करना है।'

कार्तिक को ऊपर आकर करनी चाहिये बल्लेबाजी
गावस्कर का मानना है कि केकेआर की टीम को दिनेश कार्तिक को बल्लेबाजी में प्रमोट करना चाहिये क्योंकि नरेन का इस नंबर पर खेलना समझ से परे हैं। गावस्कर का मानना है कि अगर आप नरेन को खिलाना चाहते हैं तो उन्हें टॉप ऑर्डर में रखिये ताकि वो कुछ बड़े शॉटस लगाकर पावरप्ले का सही इस्तेमाल कर सकें जो कि केकेआर के लिये इस सीजन सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
