जानें कैसे पहली बार खूबसूरत धनश्री से मिले युजवेंद्र चहल, प्यार से 'रोके' तक का सफर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शनिवार को मशहूर यूट्यूबर धनश्री वर्मा के साथ सगाई करके अपने फैन्स को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच काफी एक्टिव रहने वाले चहल ने अपने 'रोके' की तस्वीर को शेयर कर खुशखबरी दी। इसके बाद से ही युजवेंद्र चहल और उनकी होने वाली पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर भारतीय क्रिकेट स्टार स्पिनर को जिस खूबसूरत धनश्री वर्मा ने क्लीन बोल्ड वो आखिर कौन है और दोनों के बीच पहली मुलाकात कैसे हुई।
और पढ़ें: Youtube पर फेमस हैं चहल का विकेट लेने वाली धनश्री, गुरु रंधावा के साथ कर चुकी हैं म्यूजिक वीडियो
हमने इससे पहले इस बात की जानकारी आप तक पहुंचा दी है कि धनश्री वर्मा एक मशहूर यूट्यबूर, डांसर, कॉरियोग्रॉफर, और मेडिकल स्टूडेंड रह चुकी है। हालांकि अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस खूबसूरत जोड़ी की मुलाकात कब और कहां हुई।
और पढ़ें: तय हो गई युजवेंद्र चहल की शादी, जानें कौन है मिस्ट्री गर्ल, फोटो शेयर कर दी जानकारी

जानें कैसे मिले चहल-धनश्री
उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड दौरे के बाद से सभी भारतीय खिलाड़ी कोरोना वायरस के बीच लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। इसके चलते खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों से मैदान से दूर और सोशल मीडिया के करीब आ गये थे। चहल के एक नजदीकी मित्र के अनुसार दोनों की मुलाकात मुंबई में एक इवेंट के दौरान हुई थी जहां पर धनश्री अपनी डांस एकेडमी के एक प्रमोशनल इवेंट के लिये आई थी। हालांकि दोनों के बीच नजदीकियों की शुरुआत लॉकडाउन के बाद शुरु हुई।
सूत्रों की मानें तो चहल और धनश्री के बीच प्यार का अप्रैल 2020 के आखिरी हफ्ते के दौरान हुआ, जिसका इजहार करते हुए चहल अक्सर धनश्री के इंस्टाग्राम पोस्ट पर करते नजर आये हैं। अप्रैल 2020 से चहल लगातार धनश्री के इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट करते नजर आये हैं।

धनश्री की डांस क्लासेज का हिस्सा बनें थे चहल
लॉकडाउन के दौरान जहां ज्यादातर चीजें वर्चुअल हो गई थी तो वहीं पर चहल-धनश्री की मुलाकात भी वर्चुअल ही हो रही थी। लॉकडाउन के दौरान चहल ने धनश्री से कई डांस क्लासेज ली और उनकी ऑनलाइन वर्कशॉप का हिस्सा भी बनें। इस दौरान चहल ने धनश्री के लिये अपना एक डांस वीडियो भी अपलोड किया था जिसमें वो 'स्लो मोशन' गाने पर डांस करते हुए नजर आये। हालांकि अनलॉक होने के बाद इन दोनों ने बाहर भी मुलाकात की।
|
23 जुलाई को धनश्री ने चहल के लिये लिखा था प्यार भरा मैसेज
धनश्री ने युजवेंद्र चहल के जन्मदिन (23 जुलाई) के मौके पर चहल के डांस वीडियो को अपलोड कर पहली बार सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया और उनके लिये एक प्यारा सा मैसेज लिखा।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए धनश्री ने लिखा था, 'मैं कहना चाहूंगी कि आपके इस डांस टीचर ने आपका विकेट उड़ा लिया है। आप उन खास लोगों में से जो कि सबसे मनोरंजक स्टूडेंट तो है ही साथ ही बेहद शानदार व्यक्तिव भी है। स्लो मोशन का एहसास हमारे दाएं हाथ के लेग स्पिनर के साथ।' इसके साथ ही धनश्री ने विंक वाला इमोजी भी पोस्ट किया था।
वहीं चहल ने इस पोस्ट पर किस वाला इमोजी डालते हुए लिखा कि हर चीज के लिये शुक्रिया।

आईपीएल के बाद करेंगे शादी
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बीच 19 सितंबर से आईपीएल 2020 की शुरुआत होने वाली है, जिसकी तैयारी के लिये सभी टीमें 20 अगस्त से यूएई पहुंचना शुरु करेंगी। वहीं चहल ने आईपीएल में हिस्सा लेने से पहले धनश्री के साथ शनिवार को रोका कर लिया और अब उम्मीद है कि यह खूबसूरत जोड़ी आईपीएल के बाद दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
