'यह भगवान है, इसकी खैर नहीं', शोएब अख्तर ने याद किया जब सचिन को डाली थी पहली बार गेंद
नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में जब भी सार्वकालिक महान बल्लेबाजों की बात की जाती है तो भारतीय टीम के महान बल्लेबाज और मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम जरूर लिया जाता है। सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के करियर के दौरान दुनिया के सबसे शानदार गेंदबाजों का सामना किया जिसमें ब्रेट ली, ग्लेन मैकग्रा से लेकर पाकिस्तान के शोएब अख्तर का नाम शामिल है। क्रिकेट करियर के दौरान सचिन तेंदुलकर ने कई बार शोएब अख्तर का सामना किया और हर बार कुछ शानदार ही देखने को मिला।
और पढ़ें: 'IPL 2020 से नहीं हो सकता धोनी के भविष्य का फैसला', नेहरा ने बताया क्यों है टीम को माही की दरकार
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से अपनी पहली मुलाकात के बारे में याद किया और बताया कि जब उन्होंने पहली बार उन्हें गेंद फेंकी तो उनके दिमाग में क्या चल रहा था।
और पढ़ें: IPL 2020 की इस बात से नाखुश हैं स्टीव स्मिथ, जानें क्या कहा

सचिन को गेंद डालने से पहले नहीं था डर
उल्लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर को उस वक्त फैन्स के बीच 'गॉड ऑफ क्रिकेट' के नाम से जाना जाता था। इस दौरान शोएब अख्तर ने पहली बार साल 1999 में भारत दौरा किया और कोलकाता टेस्ट मैच में पहली बार सचिन तेंदुलकर का सामना किया।
पाकिस्तानी चैनल 'अरे न्यूज' को दिए एक इंटरव्यू में अख्तर ने सचिन को पहली गेंद डालने से पहले अपनी सोच के बारे में बात करते हुए कहा,' जब मैं सचिन को पहली बार गेंद डालने पहुंचा तो मेरे मन में किसी भी तरह का डर नहीं था, मैं एक अलग तरह के एटिट्यूड में था।'

यह भगवान है इसकी खैर नहीं
शोएब अख्तर ने बताया कि उस मैच में उन्हें गेंद डालने से पहले मैं पहली ही गेंद पर उनका विकेट लेना चाहता था।
उन्होंने कहा, 'सचिन तेंदुलकर उस वक्त बैटिंग हीरो थे। मैंने सुना था कि वह गॉड हैं। मैंने खुद से कहा- यह गॉड है? इसकी खैरियत नहीं। वह मुझे नहीं जानते थे और मैं उनको नहीं जानता था। वह अपने एटिट्यूड में थे और मैं यहां अपने एटिट्यूड में था। लेकिन मैं उन्हें पहली ही गेंद पर आउट करना चाहता था और ऐसा हुआ भी।'

पहली गेंद पर झटका था सचिन का विकेट
गौरतलब है कि शोएब अख्तर ने कोलकाता टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर को पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड किया था। इसके अलावा अख्तर ने वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ और वेंकटेश प्रसाद का विकेट भी हासिल किया था। इस मैच में अख्तर ने दोनों पारियों में 4-4 विकेट झटकते हुए कुल 8 विकेट हासिल किये थे और पाकिस्तान को 46 रन से मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
आपको बता दें कि इसके बाद शोएब अख्तर ने सचिन तेंदुलकर को टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 2 बार और यानि कुल 3 बार आउट किया, जबकि वनडे क्रिकेट में उन्होंने सचिन को 5 बार पवेलियन भेजने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
