UAE के अलावा इन दो देशों में भी हो सकता है IPL 2021 के बचे हुए मैचों का आयोजन
नई दिल्ली। भारत में जारी महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट टी20 लीग आईपीएल पर भी देखने को मिला जिसे खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद बीच में ही रोकना पड़ा। इसके बाद जहां खेल जगत के दिग्गजों और विशेषज्ञों का मानना था कि अब इस साल इस लीग का आयोजन काफी मुश्किल है तो वहीं पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने फैन्स को उम्मीदें बरकरार रखने वाला बयान देते हुए कहा कि आईपीएल सिर्फ स्थगित हुआ है रद्द नहीं। इस साल के अंत तक बीसीसीआई सही विंडो देख कर इसके बाकी बचे हुए मैचों का आयोजन करा सकता है।
और पढ़ें: पार्थिव पटेल ने बताया क्यों IPL 2021 की कहानी हैं मोहम्मद सिराज, RCB को मिली मनचाही शुरुआत
बीसीसीआई उपाध्यक्ष के इस बयान के बाद फैन्स के मन में एक ही सवाल है कि आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबले कब और कहां खेले जा सकते हैं। टाइम विंडो की बात करें तो बीसीसीआई के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बोर्ड सितंबर में इंग्लैंड दौरे के समाप्त होने के बाद टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले के बीच बचे हुए एक महीने के समय को इस्तेमाल कर सकता है और बचे हुए 31 मैचों का आयोजन 20 दिन के अंदर लीग पूरी करा सकता है। वहीं कहां पर आयोजित किये जाने के सवाल का जवाब देने के लिये आज हम आपको उन 3 जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर बीसीसीआई आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को आयोजित करा सकता है।
और पढ़ें: नहीं रहा IPL में दिल्ली के लिये खेल चुका लेग स्पिनर, कोरोना वायरस ने ली जान

यूएई बन रहा पहला विकल्प
कोरोना वायरस के चलते बीसीसीआई ने पिछले साल भी आईपीएल का आयोजन यूएई में ही कराया था। वहीं पर भारत को इस साल टी20 विश्व कप की मेजबानी भी करनी है, जिसके बैकअप वेन्यू के तौर पर भारत ने यूएई को ही चुना हुआ है। ऐसे में अगर भारत के हालात में सुधार देखने को नहीं मिलता है तो बीसीसीआई टी20 विश्व कप को यूएई में ही शिफ्ट कर सकता है। बीसीसीआई जिस टाइम विंडो का इस्तेमाल करने की सोच रहा है अगर उसी में वह आईपीएल कराता है तो यूएई में उसके खिलाड़ी फ्रैंचाइजी के बायोबबल से निकलकर अपनी टीमों के बायोबबल में आसानी से प्रवेश कर जायेंगे और बिना कोई समय गंवाये टी20 विश्व कप का हिस्सा बन जायेंगे। बीसीसीआई टी20 विश्व कप की मेजबानी को लेकर जुलाई में फैसला लेगा।

इंग्लैंड भी साबित हो सकता है शानदार होस्ट
मौजूदा हालात को देखते हुए क्रिकेट के लिये अगर कोई इस समय सबसे सुरक्षित मेजबान देश है तो वो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया हैं। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में छपी खबर के अनुसार बीसीसीआई दूसरे विकल्प के रूप में इंग्लैंड में भी मेजबानी के बारे में विचार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत को अगले महीने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने के लिये इंग्लैंड पहुंचना है जिसके बाद उसे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज और सीमित ओवर्स की सीरीज भी खेलनी है। ऐसे में भारतीय टीम के वहां रहते हुए उसे बायोबबल का निर्माण करने में परेशानी नहीं होगी।
बीसीसीआई के आधिकारिक सूत्र के अनुसार आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन विदेश में ही किया जाना चाहिये जिसको लेकर पहले ही सुझाव मिल चुके हैं। इंग्लैंड इसका बेहतरीन विकल्प नजर आ रहा है। सितंबर के महीने में जहां यूएई में जबरदस्त गर्मी होती है तो वहीं पर इंग्लैंड का मौसम क्रिकेट के लिये काफी शानदार रहेगा। खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रसारणकर्ता के लिये भी यह जगह पसंदीदा है क्योंकि टाइम जोन को देखते हुए यहां पर मैच टाइमिंग एडजस्ट की जा सकती है। वहीं विदेशी खिलाड़ी भी भारत के बजाय इंग्लैंड ट्रैवल करने में ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया भी साबित हो सकता है अच्छा विकल्प
इस फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलिया तीसरा विकल्प नजर आ रहा है जहां पर आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन कराया जा सकता है, हालांकि बीसीसीआई इस विकल्प का इस्तेमाल करे ऐसा कम ही होता नजर आ रहा है। कोरोना के कहर को देखते हुए अगर बीसीसीआई इस साल के टी20 विश्व कप की मेजबानी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दे देता है तो आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन कराया जा सकता है, हालांकि इसके लिये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड की सहमति जरूरी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
