'कोहली अपने गले से बोझ हल्का करना चाहता था', पूर्व चयनकर्ता ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। विराट कोहीली ने वीरवार सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया कि वो आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद टीम की टी20 फाॅर्मेट में कप्तानी करना छोड़ देंगे। अचानक उनके इस फैसले को सुनने से कई दिग्गज हैरान हैं। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि उनकी माैजूदा चयन समीति से बनती नहीं है तो यह भी माना जा रहा है कि कोहली नहीं चाहते थे कि उप-कप्तान रोहित शर्मा रहें। लेकिन यह भी मानना चाहिए कि कोहली पर तीनों फाॅर्मेट की कप्तानी करने का दवाब करीब 6 सालों से है और माैजूदा समय वह खराब दाैर से गुजर रहे है। इस बीच पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने अपनी राय देते हुए कहा कोहली के ऊपर काफी दवाब था जिसे वह कम करना चाहते थे।
प्रसाद ने स्पोर्टस्टार से कहा, "टी20 विश्व कप से पहले कोहली के फैसले की घोषणा हैरान करने वाली है। हालांकि, वह एक बबल से दूसरे बबल में मानसिक रूप से थके जरूर हैं। शायद इसी वजह से उन्हें विश्व कप से पहले ऐसा फैसला करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वह अपने गले से बोझ हल्का करना चाहता था। क्योंकि बायो-बबल की लाइफ ने उनके परफॉर्मेंस पर असर डाला है। वह बिना किसी दबाव के विश्व कप में खेल सकेंगे क्योंकि उन्होंने कप्तानी से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। हो सकता है, वह एक प्रारूप को छोड़ कर खुद को कम करना चाहते थे"
यह भी पढ़ें- विराट कोहली के टी20 कप्तानी छोड़ने के फैसले पर अनुष्का शर्मा ने दी ये प्रतिक्रिया
सभी प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करना एक चुनौतीपूर्ण काम है। यह अपनी चुनौतियों और दबाव के साथ आता है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में शानदार प्रदर्शन किया है। इस तरह प्रसाद को लगता है कि इस फैसले से उन्हें टी20 विश्व कप में बिना ज्यादा दबाव के टीम की अगुआई करने में मदद मिलेगी।
प्रसाद ने कहा, "विराट की कप्तानी में, यह केवल टी 20 में भारतीय क्रिकेट के लिए उच्च रहा है। हमने न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया में सफलता हासिल की है और यह टी20 विश्व कप उनकी कप्तानी में पहला मेगा टी20 अंतरराष्ट्रीय आयोजन होगा। इस फैसले से उनका तनाव कम होगा और उन पर थोड़ा बोझ पड़ेगा क्योंकि उन्हें पता है कि वह टूर्नामेंट के बाद एक प्रारूप को छोड़ देंगे और इससे शायद उन्हें मेगा इवेंट में थोड़ा सा आराम मिलेगा।''
टीम इंडिया के पूर्व स्टार इरफान पठान भी वर्ल्ड कप से ठीक पहले कोहली के इस फैसले से हैरान थे। वह सवाल उठाते हैं कि अगर भारत टी20 वर्ल्ड कप जीत गया तो क्या होगा? क्या स्थिति वही रहेगी? इरफान ने कहा, ''विश्व कप से पहले कोहली के कप्तानी छोड़ने की घोषणा से मैं वाकई हैरान था। क्योंकि, ऐसा फैसला आमतौर पर टूर्नामेंट के बाद लिया जाता है। मुझे आश्चर्य है, अगर हम टी20 वर्ल्ड कप जीत गए तो क्या होगा?''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
