AUS vs IND: कोहली की कप्तानी पर मचा बवाल, समर्थन में उतरे हरभजन सिंह
नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां पर उसने द्विपक्षीय श्रृंखला के तहत खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले 2 मैच गंवा दिये है और साथ ही सीरीज भी हार गई है। 2018-19 में जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो वहां पर कंगारू टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी थी, हालांकि इस बार यह टीम अपने इस कारनामे को दोहरा पाने में नाकाम रही है। अब भारतीय टीम को वनडे सीरीज का आखिरी मैच कैनबरा में मंगलवार को खेलना है।
वहीं न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगातार दूसरी वनडे सीरीज में हार का सामना करने वाली भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर अब बवाल मचा हुआ है। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथो सीरीज गंवाने के बाद गौतम गंभीर ने विराट की कप्तानी को समझ से बाहर बताया तो सोशल मीडिया पर भी कोहली से कप्तानी छीनकर रोहित को सौंपे जाने की मांग की जाने लगी है।
और पढ़ें: AUS vs IND: भारतीय टीम की गेंदबाजी पर भड़के सहवाग, बोले- अगले मैच में बनावयेंगे 400 रन
इस बीच भारतीय टीम के सीनियर गेंदबाज और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कोहली का बचाव किया है और साफ किया है कि उन पर कप्तानी को लेकर किसी भी तरह का दबाव नहीं है।
इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा,'मुझे नहीं लगता कि कप्तानी की वजह से विराट पर किसी भी तरह का दबाव है। कोहली चुनौतियों का सामना करने वाले खिलाड़ी हैं, कप्तानी उनके लिये कभी भी बोझ नहीं बन सकती। वह एक लीडर हैं जो आगे से टीम को लीड करना जानता है।'
इसके साथ ही हरभजन ने भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन करने की भी मांग की है। हरभजन ने कहा कि अकेले कोहली-रोहित के दम पर मैच नहीं जीत सकते, उसके लिये पूरी टीम को प्रदर्शन करना पड़ता है।
उन्होंने कहा,'मुझे नहीं लगता कि कप्तानी के चलते विराट के निजी खेल या प्रदर्शन पर कोई प्रभाव पड़ा है। मैं पहले भी कह चुका हूं और फिर कह रहा हूं कि एक आदमी आपको मैच जीत के नहीं दे सकता, पूरी टीम को प्रदर्शन करना होता है। विश्व कप के पहले से ही भारतीय टीम के लिये रोहित शर्मा - विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं, केएल राहुल की बल्लेबाजी भी अच्छी लग रही है, लेकिन आपको कुछ और खिलाड़ी भी चाहिये जो लगातार प्रदर्शन करें। इससे विराट पर दबाव कम होगा और वो खुलकर खेल सकेंगे।'
और पढ़ें: AUS vs IND: केएल राहुल ने किया खुलासा, बताया- क्यों फ्लॉप हो रही है भारतीय गेंदबाजी
गौरतलब है कि जब से रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग मे पांचवी बार मुंबई को चैम्पियन बनाने का काम किया है तब से यह बहस शुरू हो गई है कि क्या भारतीय टीम में सीमित ओवर्स की कमान कोहली से लेकर रोहित को नहीं दे दी जानी चाहिये।
आपको बता दें कि पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और आकाश चोपड़ा ने कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहद साधारण बताया और कहा कि मुझे उनकी कप्तानी समझ नहीं आ रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
