For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: केएल राहुल ने किया खुलासा, बताया- क्यों फ्लॉप हो रही है भारतीय गेंदबाजी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज जारी है जिसके दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों की पिटाई करते हुए 389 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 338 रन ही बना सकी और 51 रनों से मैच हार गई। मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के उपकप्तान केएल राहुल ने भारतीय गेंदबाजों का पूरा समर्थन किया। राहुल का मानना है कि जसप्रीत बुमराह एडं कंपनी को ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और बल्लेबाजों के मुकाबले गेंदबाजों को यहां पर मुश्किलों का सामना करना ही पड़ेगा, इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर जिन भारतीय गेंदबाजों की बुरी तरह धुनाई हो रही है उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में काफी शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन पहले 2 वनडे मैचों में वह सिर्फ 9 विकेट ही हासिल कर सके और 757 रन लुटा दिये। इस दौरान जसप्रीत बुमराह जिन पर भारतीय टीम काफी निर्भर रहती हैं वह काफी साधारण नजर आये हैं।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में हार्दिक पांड्या ने दांव पर लगाया अपना करियर, जानें क्या बोले विराट कोहली

मैच के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए केएल राहुल ने कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि हमारे गेंदबाज यहां पर जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियां काफी अलग हैं और यह प्रारूप भी अलग है। यह हमारे लिये सीखने का समय है कि जब हम इस तरह के अच्छे बल्लेबाजी विकेट पर खेलें तो कैसे बेहतर करें। वाइट बॉल प्रारूप में आपका नियमित रूप से विकेट हासिल करना काफी जरूरी होता है, तभी आप रन रेट पर लगाम लगा सकते हैं। हमें यहां पर विकेट निकालने का तरीका ढूंढना होगा और एक बैटिंग यूनिट के रूप में सोचना होगा कि कैसे हम 30-40 रन की साझेदारी को बड़े स्कोर में तब्दील कर सकते हैं।'

केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि वह यहां कि परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं इसीलिये वह हमारे खिलाफ अच्छा करने में सफल रहे हैं।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी की करारी हार के बाद बोले विराट कोहली, कंगारू टीम ने हमें बुरी तरह पीटा

उन्होंने कहा, 'हमारे मुकाबले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज परिस्थितियों से ज्यादा वाकिफ हैं और एक गेंदबाजी यूनिट के रूप में हमारे लिये यह सीखने की जरूरत है कि कैसे हम तेजी से परिस्थितियों के अनुसार ढलें।'

इस दौरान जब राहुल से न्यूजीलैंड दौरे पर बुमराह की खराब फॉर्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि यह तेज गेंदबाज शानदार वापसी करेगा।

उन्होंने कहा, 'हम सभी जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह कितने टैलेंटेड हैं और मैदान पर वह कितने कॉम्पेटेटिव होते हैं। वह टीम के लिये अहम हैं और हम जानते हैं कि वह एक चैम्पियन की तरह वापसी करेंगे और हमारे लिये विकेट हासिल करेंगे।'

Story first published: Monday, November 30, 2020, 4:10 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+